लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकारः नवरात्रि से पहले 'अवैध' मीट विक्रेताओं के खिलाफ अभियान?, मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा-अगर कहीं कोई अवैध रूप से बैठा है तो उसे हटाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 19:25 IST

Delhi Government: सदन को बताया कि राजधानी में मांस और मछली बेचने वाली अवैध इकाइयों को हटाने के आदेश पहले ही दिये जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करूंगा। मांस की दुकानें बंद करने का आह्वान किया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था।छोटे मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई भी कर रही है।

Delhi Government: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि नवरात्रि से पहले 'अवैध' मीट विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक करनैल सिंह ने नवरात्रि से पहले फुटपाथों और दुकानों पर खुलेआम मीट बेचे जाने को लेकर चिंता व्यक्त की। वर्मा ने जवाब देते हुए कहा, "सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई अवैध रूप से बैठा है तो उसे हटाया जाना चाहिए।" उन्होंने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी तरह के अतिक्रमण की जानकारी देने को कहा और आश्वस्त किया कि इस मुद्दे के समाधान के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करूंगा।"

वर्मा ने सदन को बताया कि राजधानी में मांस और मछली बेचने वाली अवैध इकाइयों को हटाने के आदेश पहले ही दिये जा चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने का आह्वान किया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा पर चुनिंदा तरीके से कानून लागू करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा, "अगर भाजपा में हिम्मत है तो उसे नवरात्रि के दौरान बड़े रेस्तरां और शराब की दुकानें भी बंद कर देनी चाहिए।" सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को ईद की किट्स बांट रही है, वहीं दूसरी ओर वह छोटे मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई भी कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्तानवरात्रिDelhi BJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया