लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों को अतिरिक्त राशन को अन्य एफपीएस को देने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) पर अतिरिक्त राशन को उन नजदीकी एफपीएस में स्थानांतरित करने के लिए कहा है, जहां राशन की आवश्यकता है या जहां इसे समायोजित किया जा सकता है। विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से एक परिपत्र भी जारी किया गया है। विभाग ने शुक्रवार को जारी परिपत्र में कहा है कि पिछले महीने के ‘क्लोजिंग बैलेंस’ को भविष्य के आवंटन में बिना समायोजित किए छोड़े जाने के कारण एफपीएस मालिकों को भंडारण को लेकर हो रही समस्या के संबंध में वितरण शाखा में कई अनुरोध मिले हैं।

वर्तमान में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) या प्रवासी लाभार्थियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पिछले महीने के क्लोजिंग बैलेंस के समायोजन के बिना ही पूर्ण पात्रता के साथ आवंटन उपलब्ध कराया जा रहा है।

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘एफपीएस लाइसेंसधारियों से एफपीएस पर पड़े क्लोजिंग बैलेंस के अतिरिक्त भंडार के संबंध में प्राप्त अनुरोधों के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सटीक स्थिति की सख्ती से जांच करने के बाद और संबंधित एफपीएस मालिकों की सहमति से एफपीएस से ऑनलाइन मोड के माध्यम से भंडार स्थानांतरण उन एफपीएस से कर सकते हैं जहां अत्यधिक भंडार उपलब्ध है और उन्हें जरूरत वाले एफपीएस में समायोजित किया जा सकता है।’’

परिपत्र में हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि परिवहन का खर्च विभाग द्वारा वहन नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित करती है। इसने इस साल जुलाई में ओएनओआरसी योजना भी लागू की है।

दिल्ली में 17.78 लाख कार्डधारक हैं और लगभग 72.77 लाख लाभार्थी हैं। शहर में 2,000 से अधिक उचित मूल्य की दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल