दिल्ली GNCT बिल राज्यसभा में पास, सीएम केजरीवाल बोले- लोगों के हाथों में सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे

By अनुराग आनंद | Published: March 25, 2021 07:46 AM2021-03-25T07:46:53+5:302021-03-25T07:49:42+5:30

दिल्ली जीएनसीटी एक्ट राज्यसभा में पास होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया है।

Delhi GNCT bill passed in Rajya Sabha, CM Arvind Kejriwal said - will continue to struggle to reassign power in the hands of the people of Delhi | दिल्ली GNCT बिल राज्यसभा में पास, सीएम केजरीवाल बोले- लोगों के हाथों में सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे

सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Highlightsसीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी अड़चनें आएं हम काम करते रहेंगे, काम न रुकेगा, न धीमा होगा।

नयी दिल्लीदिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक के राज्यसभा में पारित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यह लोकतंत्र के लिए “दुखद दिन” है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

संसद ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, (जीएनसीटीडी) 2021 पारित कर दिया जिससे उप राज्यपाल को और अधिक शक्तियां प्राप्त हो गई हैं। यह विधेयक सोमवार को लोकसभा से पारित हुआ था।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों व भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “राज्यसभा ने जीएनसीटीडी विधेयक पारित किया। भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन। लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जो भी अड़चने आएंगी हम अच्छा काम करते रहेंगे। काम न रुकेगा, न धीमा होगा।”

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया-

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। दिल्ली की जनता द्वारा चुनी गई सरकार के अधिकारों को छीन कर एलजी के हाथ में सौंप दिया गया। विडंबना देखिये कि लोकतंत्र की हत्या के लिए संसद को चुना गया जो हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। दिल्ली की जनता इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगी।” 

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: Delhi GNCT bill passed in Rajya Sabha, CM Arvind Kejriwal said - will continue to struggle to reassign power in the hands of the people of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे