लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आग त्रासदी: बिहार के लोगों के शव ट्रेन से नहीं एबुलेंस से भेजे जाएंगे, मरे किशोर का शव मुर्दाघर में मिला

By भाषा | Updated: December 9, 2019 18:27 IST

बिहार भवन में संयुक्त श्रम आयुक्त कुमार दिग्विजय ने बताया, ‘‘परिवार शवों को ट्रेन से भेजने को लेकर सहज नहीं थे, इसलिए हमने एंबुलेंसों में शवों को भेजने का फैसला किया है । एक एंबुलेंस में दो शव होंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले फैसला किया गया था कि ये शव स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में रखकर ले जाये जाएंगे।पीड़ितों के परिवारों ने इस तरह की व्यवस्था पर आपत्ति प्रकट की थी।

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में एक फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के दबाव के आगे झुकते हुए बिहार सरकार ने राज्य के निवासियों के शव ट्रेन के बजाए सड़क मार्ग से उनके घर भेजने का फैसला किया है।

इससे पहले फैसला किया गया था कि ये शव स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में रखकर ले जाये जाएंगे। हालांकि, पीड़ितों के परिवारों ने इस तरह की व्यवस्था पर आपत्ति प्रकट की थी। बिहार भवन में संयुक्त श्रम आयुक्त कुमार दिग्विजय ने बताया, ‘‘परिवार शवों को ट्रेन से भेजने को लेकर सहज नहीं थे, इसलिए हमने एंबुलेंसों में शवों को भेजने का फैसला किया है । एक एंबुलेंस में दो शव होंगे।’’ 

अदालत ने संपत्ति के मालिक, प्रबंधक को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली एक अदालत ने उत्तर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले अनाज मंडी इलाके के उस चार मंजिला इमारत के मालिक और प्रबंधक को सोमवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जिसमें रविवार की सुबह भीषण आग लग जाने के कारण 43 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने रेहान और फुरकान की हिरासत की मांग की जिसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने मंजूर कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आग के संदर्भ में लापरवाह रवैया अपनाने के लिए भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है। दिल्ली सरकार ने अग्निकांड की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। 1997 में हुए उपहार अग्निकांड के बाद यह सबसे भीषण आग त्रासदी थी। 

दिल्ली आग: अग्निकांड में मरे किशोर का शव मुर्दाघर में मिला

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग के बाद 14 वर्षीय मोहम्मद सहमत के परिवारवालों और दोस्तों की तलाश सोमवार को एक मुर्दाघर में खत्म हुई। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले किशोर के जान-पहचान वाले और रिश्तेदार रविवार सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे।

उनका कहना है कि सहमत आग लगने के समय उसी इमारत में था। सहमत के गांव के ही रहने वाले और यहां मायापुरी में एक फर्नीचर फैक्टरी में काम करने वाले मोहम्मद अरमान ने बताया कि हम कल पूरा दिन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे लेकिन इस दौड़-धूप का कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा, ‘‘आज दोपहर मैंने और सहमत को जानने वाला एक व्यक्ति ने एलएनजेपी अस्पताल के मुर्दाघर में उसके शव की पहचान की।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटनादिल्ली सरकारबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे