लाइव न्यूज़ :

इस्तीफे को लेकर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का बड़ा बयान, कहा- मैंने नहीं दिया इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2020 18:00 IST

Delhi elections Result: बीजेपी करीब दो दशकों बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, हालांकि आप ने 70 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी को आठ सीटों तक सीमित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वो सर आंखों पर रहेगा।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के ऊपर इस्तीफे का दवाब होना बताया जा रहा है, लेकिन उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। तिवारी ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

एबीपी न्यूज से बात करते हुए दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और पार्टी का जो भी फैसला होगा वो सर आंखों पर रहेगा। इसके साथ-साथ दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा न करने पर तिवारी ने कहा कि सीएम पद के चेहरे साथ उतरते तो नतीजे कुछ और ही होते। वहीं, शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग भ्रम में हैं।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने बीते दिन भी कहा था कि उन्होंने न तो पद छोड़ने की पेशकश की है और न ही उन्हें पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। दावा किया जा था कि तिवारी ने पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी से संपर्क किया और बीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों मिली करारी हार के चलते दिल्ली इकाई प्रमुख के रूप में पद छोड़ने की पेशकश की थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद तिवारी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह दिल्ली बीजेपी प्रमुख के रूप में काम जारी रखेंगे या नहीं, यह पार्टी का 'आंतरिक मामला' है। बीजेपी करीब दो दशकों बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही थी, हालांकि आप ने 70 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी को आठ सीटों तक सीमित कर दिया। 

आप को 62 सीटों पर जीत हासिल हुई। तिवारी को नवंबर 2016 में दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और वह अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। पिछले साल पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को विधानसभा चुनावों के कारण स्थगित कर दिया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी