लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 13 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप, एक MLA पर रेप का मामला

By भाषा | Updated: February 13, 2020 19:21 IST

एक विधायक पर हत्या के प्रयास और दो विधायकों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 43 (61 फीसदी) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले की जानकारी घोषणापत्र में दी है। इनमें से 37 विधायकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली विधानसभा में 70 में से 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे।आप के 62 में से 33 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। भाजपा के आ‍ठ में से पांच में से चार विधायकों पर संगीन धाराओं में मामले हैं।

दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 13 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने के आरोप हैं। इनमें से एक विधायक पर बलात्कार का भी आरोप है।

इसके अलावा एक विधायक पर हत्या के प्रयास और दो विधायकों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 43 (61 फीसदी) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले की जानकारी घोषणापत्र में दी है। इनमें से 37 विधायकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की पिछली विधानसभा में 70 में से 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। इसमें बताया गया है कि आप के 62 में से 33 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसी तरह से भाजपा के आ‍ठ में से पांच में से चार विधायकों पर संगीन धाराओं में मामले हैं।

आप के रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल ने चुनावी हलफनामें में अपने ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) का मामला दर्ज बताया। इसके ‍अलावा, आप के अमानतुल्ला खान, दिनेश मोहिनिया, प्रकाश, जरनैल सिंह और सोमनाथ भारती पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की शील भंग करने) का आरोप है।

भाजपा के अभय वर्मा और अनिल बाजपाई ने खुद पर 354 का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। एडीआर के अध्ययन के मुताबिक आप के 45 विधायक और भाजपा के सात विधायकों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है। दिल्ली की नयी विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है, जो 11 फरवरी को भंग हुई पिछली विधानसभा की 6.29 करोड़ रुपये थी।

आप के 62 विधायकों की औसत संपत्ति 14.62 करोड़ रुपये है और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है‍। मुंडका से आप के टिकट पर चुनाव जीते धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि मंगोलपुर से आप की विधायक राखी बिड़लान के पास महज़ 76000 रुपये की संपत्ति है।

‍धनी विधायकों में आर के पुरम से विधायक प्रमिला टोकस के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की जायदाद है। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद के पास 78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

मनीष सिसोदिया के पास 93.50 लाख रुपये की संपत्ति है। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को चुनाव हुए थे और 11 फरवरी को परिणाम घोषित किए गये थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोज तिवारीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां