लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अमित शाह की रैली में युवक कर रहा था CAA का विरोध, लोगों ने कर दी पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 09:43 IST

रैली के दौरान वहां पांच युवक नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कानून वापस लेने की मांग करने लगे, जिसके बाद वहां खड़े भाजपा समर्थकों ने पांचों युवकों की पिटाई कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक चुनावी बैठक में कहा कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने से "शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं’’ रुकेंगी।बाबरपुर में मारपीट की घटना के बाद हरकत में आए अमित शाह ने सिक्योरिटी से कहा कि सुरक्षकर्मी पांचों को सही सलामत ले जाए। 

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में बाबरपुर क्षेत्र में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान वहां पांच युवक नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कानून वापस लेने की मांग करने लगे, जिसके बाद वहां खड़े भाजपा समर्थकों ने पांचों युवकों की पिटाई कर दी। 

एनडीटीवी के मुताबिक, इसके बाद हरकत में आए अमित शाह ने सिक्योरिटी से कहा कि सुरक्षकर्मी पांचों को सही सलामत ले जाए। 

बता दें कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक चुनावी बैठक में कहा कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने से "शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं’’ रुकेंगी।

शाह ने विभिन्न मुद्दों पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा उम्मीदवार को आपका मत दिल्ली और देश को सुरक्षित बनाएगा और शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाओं को रोकेगा।"

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीनबाग में दिसंबर मध्य से बड़ी संख्या में महिलाएं संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ धरना दे रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा, "जब आप आठ फरवरी को (ईवीएम का) बटन दबाएंगे, तो आपके गुस्से की आहट (चुनाव परिणाम) शाहीन बाग में महसूस की जानी चाहिए।’’

उन्होंने रोहतास नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा, "क्या आप उनका वोटबैंक हैं? राहुल बाबा और केजरीवाल देश को बांटने के नारे लगाने वाले टुकडे़ टुकडे़ गिरोह को क्यों बचाना चाहते हैं? वे ऐसा अपने वोट बैंक को लेकर डर के कारण करते हैं।’’

उन्होंने कहा, "अगर झूठ बोलने और झूठे वादे करने का कोई सर्वेक्षण किया जाए तो केजरीवाल सरकार उसमें अव्वल आएगी।”

शाह ने वादा किया कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो झुग्गियों में रहने वालों को पांच साल के अंदर दो कमरों का मकान मिलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनावों का परिणाम 11 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहबाबरपुरनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो