लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अमित शाह ने दिए संकेत, बीजेपी नहीं करेगी सीएम पद का ऐलान, मोदी के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 18:02 IST

चुनाव आयोग ने आज ही विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का सोमवार को ऐलान कर दिया गया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का सोमवार को ऐलान कर दिया गया, जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही साथ उन्होंने यह चुनाव वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली की शांति भंग करने वालों का सूपड़ा साफ करने का चुनाव बताया है।

अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'आज चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा का हम हृदय से स्वागत करते हैं। यह चुनाव हमारी दिल्ली को विकास में अग्रणी बनाने की नींव रखने का काम करेगा। मैं आशा करता हूँ कि दिल्ली की जनता अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक नया कीर्तिमान बनायेगी।'

अमित शाह ने सीएम पद का ऐलान न करने का संकेत देते हुए लिखा, 'मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र के इस महापर्व के माध्यम से दिल्ली की जनता उनको पांच साल तक गुमराह करने वाले और उनसे सिर्फ खोखले वादे करने वालों को हरा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता की आकाँक्षाओं को पूर्ण करने वाली सरकार चुनेगी।'

शाह ने लिखा, 'गत 60 महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ वादे किये और अब अंतिम 3 महीने में जनता के विकास के पैसे को अपनी घोषणाओं के विज्ञापनों पर खर्च किया। दिल्ली के लोग आज भी फ्री wifi, 15 लाख CCTV कैमरे, नये कॉलेज और अस्पतालों की राह देख रहें हैं।'

उन्होंने लिखा, 'यह चुनाव गरीबों के अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने का चुनाव है, यह चुनाव गरीबों को आयुष्मान योजना से उनके मुफ्त इलाज का अधिकार छीनने वालों को सत्ता से हटाने का चुनाव है, यह चुनाव वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली की शांति भंग करने वालो का सूपड़ा साफ करने का चुनाव है।'

और अंत अमित शाह ने लिखा, 'मैं बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि न सिर्फ मोदी सरकार द्वारा दिल्ली और देश के लिए किये गये ऐतिहासिक कार्यों को दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाए बल्कि दिल्ली के विकास में रोड़ा बनी आप सरकार की सच्चाई भी दिल्ली की जनता को बतायें।'

आपको बता दें चुनाव आयोग ने आज ही विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा। आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। तारीखों के ऐलान होने के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई। 

आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, जबकि बीजेपी तीन सीटें ही हासिल कर सकी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां