दिल्ली चुनाव रिजल्ट: आतिशी को खुशी, अलका को गम, राजकुमारी, भावना और बंदना सब पर भारी, जानें टॉप 10 महिला कैंडिडेट के हाल

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2020 06:07 PM2020-02-11T18:07:41+5:302020-02-11T18:07:41+5:30

Delhi Assembly Election Result 2020: दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी  बंपर बहुमत से जीत रही है। 

Delhi Election Result 2020: Top Ten women candidate win loose need to know | दिल्ली चुनाव रिजल्ट: आतिशी को खुशी, अलका को गम, राजकुमारी, भावना और बंदना सब पर भारी, जानें टॉप 10 महिला कैंडिडेट के हाल

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: आतिशी को खुशी, अलका को गम, राजकुमारी, भावना और बंदना सब पर भारी, जानें टॉप 10 महिला कैंडिडेट के हाल

Highlightsआप की प्रत्याशी राखी बिड़ल मंगोलपुरी सीट से 30116 वोटों से जीती हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लाम्बा की चांदनी चौक से करारी हार हुई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की 70 सीटों में से 63 सीटों पर जीत रही है। दिल्ली चुनाव में 10 महिला उम्मीदवार ऐसी थीं, जिनके हार-जीत पर सबकी निगाहें टिकी हुईं थी। इनमें से ज्यादातर महिला उम्मीदवार आप पार्टी से चुनावी मैदान में थीं। हरि नगर विधानसभा से बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आप की उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लो ने हराया है। हरि नगर विधानसभा सीट से जीतने के बाद आप राजकुमारी ढिल्लों ने कहा, दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल में विश्वास जताया है। उनके काम, ईमानदारी और निष्ठा के ऊपर विश्वास जताया है। पूरी दिल्ली ने एकमत होकर उन्हे जितवाया है।'  कालकाजी से आप की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने भी जीत दर्ज की है। 

देखें दिल्ली चुनाव नतीजों में टॉप 10 महिला कैंडिडेट का क्या है हाल, कौन जीता-कौन हारा? 

1 .राखी बिड़ल (AAP) मंगोलपुरी सीट- आप की प्रत्याशी राखी बिड़ल मंगोलपुरी सीट से 30116 वोटों से जीती हैं। राखी को 74154 वोट मिले हैं। इनके खिलाफ बीजेपी ने भी महिला उम्मीदवार करम सिंह कर्मा को उतारा था। जिनको 44038 वोट मिले। 

2. बंदना कुमारी (AAP)- शालीमार बाग सीट-  चुनाव आयोग के मुताबिक आप की प्रत्याशी बंदना कुमारी 3440 सीटों से जीत गई हैं। उन्हें  57707 वोट मिले। इनके खिलाफ बीजेपी ने भी महिला उम्मीदवार रेखा गुप्ता को उतारा था। जिनको  54267 वोट मिले। शालीमार बाग सीट पर कांटे की टक्कर थी। 

3.आतिशी मार्लेना (AAP)- कालकाजी सीट - आप की प्रत्याशी आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से 11393 वोटों से जीत चुकी हैं। इन्हें 55897 वोट मिले हैं। बीजेपी के धरमबीर सिंह को 44504 वोट मिले। 

4. प्रमिला टोकस (AAP)- आर के पुरम सीट- आप की प्रत्याशी प्रमिला टोकस 10369 वोटों से आगे चल रही हैं। इनके खिलाफ बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा साथ पीछे चल रहे हैं।

5.  धनवंती चंदेला (AAP)- राजौरी गार्डन सीट-  आप की प्रत्याशी धनवंती चंदेला 21194 वोटों से आगे हैं यानी जीत ही चुकी हैं। इनके खिलाफ बीजेपी के रामेश कुमार पीछे चल रहे हैं। 

6. -राजकुमारी ढिल्लो (AAP) हरिनगर सीट-  आप की प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लो 20131 वोटों से बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरा चुकी हैं। राजकुमारी को 56120 वोट मिले हैं। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को  36478 वोट मिले हैं। 

7. भावना गौर (AAP) - पालम सीट-  आप की प्रत्याशी  भावना गौर  26749 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं  यानी जीत ही चुकी हैं। इनके खिलाफ बीजेपी के विजय पंडित थे। 

8.सरिता सिंह (AAP) - रोहतास नगर सीट- आप की प्रत्याशी  सरिता सिंह 13241 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार जितेन्द्र महाजन जीत रहे हैं। 

9. अल्का लाम्बा (कांग्रेस) - चांदनी चौक सीट- कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लाम्बा की चांदनी चौक से करारी हार हुई है। यहां से  AAP के प्रहलाद सिंह साहनी बंपर वोटों से जीते हैं। 28951 वोटों से  प्रहलाद सिंह साहनी आगे हैं। बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता को 20782 वोट मिले हैं। 

10. प्रीति तोमर (AAP)- त्रीगर सीट-  आप की प्रत्याशी प्रीति तोमर 10710 वोटों से जीत गई हैं। प्रीति तोमर के खिलाफ यहां से बीजेपी के तिलक राम गुप्ता थे।  प्रीति तोमर को 58504 वोट मिले हैं। वहीं तिलक राम गुप्ता को 47794 वोट मिले।

Web Title: Delhi Election Result 2020: Top Ten women candidate win loose need to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे