लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: राजस्थान पंचायत चुनाव ने नेताओं-कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर लगाया ब्रेक!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 22, 2020 16:11 IST

Delhi Election: आम आदमी पार्टी ने तो दिल्ली चुनावी में राजस्थान के आप कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर बहुत पहले से तैयारियां प्रारंभ कर दी थी और कार्यकर्ता भी उत्साहित थे.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आप के राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका हो सकती थी।राजस्थान पंचायत चुनाव के कारण नेताओं-कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर ब्रेक लग गया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आप के राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका हो सकती थी, लेकिन राजस्थानपंचायत चुनाव के कारण नेताओं-कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर ब्रेक लग गया. हालांकि, सीएम अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे स्टार प्रचारक बड़े नेता दिल्ली विस चुनाव में चुनाव प्रचार करने जाएंगे, लेकिन ज्यादातर नेता-कार्यकर्ता इस चुनाव में लंबा सियासी योगदान नहीं दे पाएंगे.

आम आदमी पार्टी ने तो दिल्ली चुनावी में राजस्थान के आप कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर बहुत पहले से तैयारियां प्रारंभ कर दी थी और कार्यकर्ता भी उत्साहित थे. राजस्थान से इनें कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभालनी थी, किन्तु बाद में राजस्थान पंचायत चुनाव ने इन तैयारियों को पूर्णरूप से प्रायोगिक नहीं होने दिया.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में राजस्थान के दो जिले- अलवर और भरतपुर शामिल हैं, तो राजधानी जयपुर में आप लंबे समय से सक्रिय है, लिहाजा दिल्ली चुनाव में राजस्थान के नेताओं की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका है.

राजस्थान के नेताओं-कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की करीब एक दर्जन सीटों पर जिम्मेदारी सौंपी गई. राजस्थान से लीडर्स टीमें तो दिल्ली पहुंची, लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जाने में राजस्थान पंचायत चुनाव के कारण सियासी बाधा खड़ी हो गई, क्योंकि पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और चुनाव की जिम्मेदारियां संभाल रहे पदाधिकारियों का दिल्ली जा पाना संभव नहीं रहा.

बहरहाल, दिल्ली विस चुनाव में राजस्थान की प्रमुख भूमिका जरूर है, लेकिन इसमें तेजी राजस्थान पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद ही आ पाएगी.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020पंचायत चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव