लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: बजट के तत्काल बाद प्रचार में जुट सकते हैं पीएम मोदी, बीजेपी ने कई नये चेहरों को दिया है मौका

By हरीश गुप्ता | Updated: January 25, 2020 09:42 IST

Delhi Assembly Elections 2020: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टिकटों का वितरण खुद किया है और गुरुवार को एक रोड शो भी किया. नये चेहरों को मौका देकर शाह ने भी जोखिम मोल लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी से ही उम्मीदें बांधकर बैठने के कारण ही भाजपा ने किसी भी चेहरे को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर प्रचारित नहीं किया हैनेतृत्व की राय में जब चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जाना है तो सांसदों को मैदान में उतारने का क्या मतलब है.

1 फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश होने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटने की संभावना है. कई नये चेहरों को मौका देने वाली भाजपा की उम्मीदें फिर एक बार मोदी के करिश्मे पर ही टिकी हैं. प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में कई रैलियों को संबोधित किए जाने की संभावना है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टिकटों का वितरण खुद किया है और गुरुवार को एक रोड शो भी किया. नये चेहरों को मौका देकर शाह ने भी जोखिम मोल लिया है.

मोदी से ही उम्मीदें बांधकर बैठने के कारण ही भाजपा ने किसी भी चेहरे को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर प्रचारित नहीं किया है. इसी रणनीति के तहत भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के कथित दावेदारों मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, विजय गोयल सहित किसी भी वर्तमान सांसद को चुनावी मैदान में नहीं उतारा. नेतृत्व की राय में जब चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जाना है तो सांसदों को मैदान में उतारने का क्या मतलब है.

केजरीवाल के सामने नया चेहरा भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनजान से उम्मीदवार सुनील यादव को मैदान में उतारा है. इसे भी वरिष्ठ नेताओं के लिए स्थानीय राजनीति से दूर रखने का संकेत माना जा रहा है. विजय जॉली, आरती मेहरा, विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा, मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना, सुधांशु मित्तल को चुनाव लड़ने की बजाय प्रचार में जुटने को कहा गया है.

भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया है राजधानी के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों में भी जागरुकता और उत्साह आ गया है. माना जा रहा है कि बजट में कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ मोदी-शाह की जोड़ी फिर एक बार दिल्ली में तख्तापलट कर सकती है.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया