दिल्ली: घर में पंखे से लटकता मिला डॉक्टर का शव

By भाषा | Published: May 2, 2021 01:30 AM2021-05-02T01:30:44+5:302021-05-02T01:30:44+5:30

Delhi: Doctor's body found hanging from fan | दिल्ली: घर में पंखे से लटकता मिला डॉक्टर का शव

दिल्ली: घर में पंखे से लटकता मिला डॉक्टर का शव

नयी दिल्ली, एक मई दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया। वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने को शुक्रवार रात को सूचना मिली ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस मालवीय नगर में इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसने एक व्यक्ति को साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता पाया।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विवेक राय के रूप में हुई जो पेशे से डॉक्टर थे। राय साकेत के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे और मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि कमरे की तलाशी लेने पर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए थे।

कथित तौर पर राय द्वारा लिखे गए इस पत्र में उन्होंने अपने सभी परिचितों के लिए शुभकामनाएं लिखीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Doctor's body found hanging from fan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे