लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर कोरोना के बढ़े मामले, पिछले 5 महीनों में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2021 19:55 IST

Coronavirus in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 86 नए मामले सामने आए। पिछले पांच महीनों में कोविड के दिल्ली में ये सबसे अधिक केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना के शनिवार को 86 नए मामले सामने आए, पांच महीनों में एक दिन ये सबसे अधिक।दिल्ली में यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड से किसी मौत की खबर नहीं है।दिसंबर में अब तक दिल्ली में दो लोगों की मौत कोरोना से हुई है, ओमीक्रोन के 22 मामले अब तक मिले हैं।

नई दिल्ली: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर जारी चिंता के बीच देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 86 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 5 महीनों में दिल्ली में एक दिन में कोरोना के यह सबसे अधिक नए केस है।

दिल्ली में अभी संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत है। वहीं, दिल्ली में यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड से किसी मौत की खबर नहीं है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 25,100 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी संक्रिय कोरोना मामले 484 हैं। इसमें 203 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली में 8 जुलाई को आए थे 93 केस

स्वास्थ्य विभाग के डेटा के अनुसार दिल्ली में इससे पहले सबसे ज्यादा केस 8 जुलाई को सामने आए थे। दूसरी लहर से राहत के बाद 8 जुलाई को दिल्ली में कोरोना के 93 केस मिले थे। इसके बाद से नंबर लगातार नीचे गिरते गिए।

बहरहाल, दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण की बात करें तो शुक्रवार शाम तक दिल्ली में इसके कुल 22 मामले सामने आ चुके थे। शुक्रवार को दिल्ली में ओमीक्रोन के 12 नए मामले मिले थे।

महामारी के शुरू होने के बाद से दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14 लाख 42 हजार 90 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें करीब 14.16 लाख लोग बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 85 मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 69 केस मिले थे।

दिसंबर में दिल्ली में कोविड से 2 मौत

दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसमें दिसंबर में दो लोगों की मौत हुई। वहीं, नवंबर में 7 लोगों और अक्टूबर में 4 लोगों की जान गई। सितंबर में दिल्ली में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई। दिल्ली में बुधवार को 57 मामले मिले थे और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत था।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos