लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: धूल नियंत्रण नियमों का अनुपालन बढ़कर 90 प्रतिशत हुआ

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार दिल्ली में निर्माण और विध्वंस स्थलों पर धूल नियंत्रण दिशानिर्देशों के अनुपालन में सुधार हुआ है और यह पिछले साल नवंबर-दिसंबर के 63 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई-अगस्त में 90 प्रतिशत हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार डीपीसीसी के दलों ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर में 11,489 स्थलों का निरीक्षण किया था। इनमें से 7,288 (63 प्रतिशत) धूल नियंत्रित करने के उपायों का पालन करते पाये गये। इसी तरह इस साल जुलाई-अगस्त में 5,619 स्थलों का निरीक्षण किया गया और इनमें से 5,049 (90 प्रतिशत) ने नियमों का पालन किया।

डीपीसीसी के सदस्य सचिव के एस जयचंद्रन ने कहा, ‘‘धूल नियंत्रण के उपायों के अनुपालन में वृद्धि के कारण वायु गुणवत्ता में बदलाव का पता तभी चल सकता है जब परियोजना संचालित करने वाले अपने निर्माण और विध्वंस स्थलों पर सेंसर लगा देंगे। इन सेंसरों के आंकड़ों को अनुपालन की स्व-निगरानी के लिए शुरू किये गये वेब पोर्टल पर डाला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी