लाइव न्यूज़ :

ठंड से मौत पर सीएम केजरीवाल ने एलजी बैजल पर साधा निशाना, निकम्मे अधिकारियों की नियुक्ति के आरोप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 8, 2018 18:50 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में अबतक ठंड से 44 लोगों की मौत हो चुकी है

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल एक बार फिर आमने-सामने हैं। इस बार मुद्दा ठंड से होने वाली मौते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में ठंड से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट करते हुए एलजी पर निकम्मे अधिकारियों की नियुक्ति के आरोप लगाए।

केजरीवाल ने लिखा, 'मीडिया ठंड की वजह से 44 बेघर लोगों की मौत की ख़बर दे रहा है. मैं दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के सीईओ को कारण बताओ नोटिस दे रहा हूं. बीते साल न के बराबर मौतें हुईं थीं. इस साल एलजी ने एक बेकार अफ़सर लगा दिया. अफ़सरों की नियुक्ति से पहले एलजी हमसे मशविरा करने से इनकार करते हैं. हम इस तरह सरकार कैसे चलाएं?'

केजरीवाल के इस ट्वीट पर उपराज्यपाल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। हालांकि केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि जिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है उसके सर्विस रिकॉर्ड पर विधानसभा में नकारात्मक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने लिखा कि एलजी कभी भी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविशेष: दिल्ली की सर्द रातों में बेघर लोगों का घर बना यमुना का किनारा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह