लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : शाहीन बाग के बहाने  CM केजरीवाल का शाह पर हमला, कहा- देश का सबसे पावरफुल आदमी रास्ता नहीं खुलवा सकता!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 14:15 IST

उन्होंने कहा कि अमित जैसे पावरफुल इंसान शाहीन बाग का एक रास्ता नहीं खुलवा सकते? खुलवा सकते हैं, लेकिन खुलवाना नहीं चाहते. क्योंकि वे पूरा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, 'इससे फायदा भाजपा को हो रहा है।शाह ने कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं कि शाहीन बाग का समाधान निकले।

दिल्ली विधान चुनाव के करीब आने से व नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया, शाहीन बाग समेत कई जगहों पर हो रहे आंदोलन की वजह से सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच शाहीन बाग के बहाने केजरीवाल ने अमित शाह पर जोरदार हमला कर दिया है। 

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमित जैसे पावरफुल इंसान शाहीन बाग का एक रास्ता नहीं खुलवा सकते? खुलवा सकते हैं, लेकिन खुलवाना नहीं चाहते. क्योंकि वे पूरा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं।

शाहीन बाग के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, 'इससे फायदा भाजपा को हो रहा है। भाजपा चाहती ही नहीं कि शाहीन बाग का समाधान निकले। शाहीन बाग में एक रास्ता है, सारी लड़ाई उसकी है। वो रास्ता खुलने की जरूरत है। उसकी वजह से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है।  वहां पर बसें नहीं जा पा रहीं, स्कूल बसें नहीं जा पा रहीं, एंबुलेंस नहीं जा पा रही है।

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पत्र में केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादे हैं।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह कल एक बजे कर अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान करे और जहां मन वहां बहस कराएं। बीजेपी जहां बोलेगी हम वहां बहस कराने को तैयार हैं। वह चाहे तो दो एंकर रख सकते हैं, एक उनकी पसंद का और एक हमारी पसंद का। 

केजरीवाल ने कहा, हम बीजेपी को कल एक बजे तक का टाइम देते हैं। वह अपना सीएम उम्मीदवार बताएं। अगर बताते हैं तो मैं उससे बहस को तैयार। अगर नहीं बताएंगे तो भी कल मैं इसी वक्त आपके सामने आऊंगा और सवालों के जवाब दूंगा और चर्चा करूंगा।'' दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी और हमारा दोनों का घोषणा पत्र आ चुका है। हम चाहते हैं कि बीजेपी सीएम उम्मीदवार बताएं। फिर मैं उनके उम्मीदवार से बहस करने को तैयार हूं। बहस कहीं भी हो सकती है। जनता सीएम फेस जानना चाहती है। जनता अमित शाह के नाम पर वोट नहीं देगी।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारे पास घोषणा पत्र भी है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी। हम दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। बीजेपी बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "5 साल दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं पर काम करने के बाद अब हमें दिल्ली को अगले स्तर पर लेकर जाना है। हमें दिल्ली को विकसित देश की आधुनिक राजधानी बनाना है जिस पर हर इंसान को गर्व हो।"

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?