लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने बस खरीद में घोटाले का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नजदीक प्रदर्शन किया और डीटीसी द्वारा बसों की खरीद में ‘घोटाला’ करने का आरोप लगा उनसे इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने पूरे मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से कराने और परिवहन मंत्री को हटाने की भी मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मामले के सुलझने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

उप राज्यपाल द्वारा मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बसों की खरीद में ‘कमी’ नहीं पाई गई है, लेकिन वार्षिक देखरेख निविदा (एएमसी) में कई ‘प्रक्रियागत खामिया’ हैं। समिति ने इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट जमा की, जिसमें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा खरीदी जा रही 1000 लो फ्लोर बसों की एएमसी रद्द कर नए सिरे से निविदा आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बसों के रखरखाव के लिए निविदा बसों की कीमत से तीन गुना दाम पर निकाली गई।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जब जांच समिति ने स्वीकार किया कि रखरखाव निविदा नए सिरे से जारी की जानी चाहिए, तो स्पष्ट है कि इस मामले में ‘घोटाला’ हुआ है।

बिधूड़ी ने कहा कि डीटीसी का अपना वर्कशॉप और कर्मचारी हैं, ऐसे में रखरखाव का काम क्यों आउटसोर्स किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया था कि भाजपा नेता डीटीसी की बस खरीद प्रक्रिया को ‘बाधित’ कर रह रहे हैं, जो करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सिसोदिया ने दावा किया था कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार को ‘क्लीन चिट’ दी है और खरीद प्रक्रिया में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत