लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: AAP ने लोकसभा में हारने वालों पर जताया भरोसा, 15 मौजूदा विधायकों के टिकट कटे

By भाषा | Updated: January 15, 2020 05:51 IST

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है।

Open in App

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में 24 नए चेहरे शामिल हैं जबकि 15 मौजूदा विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। नए उम्मीदवारों में आतिशी मारलेना, दिलीप पांडेय और राघव चड्ढा शामिल हैं।

इन सभी ने 2019 में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए पांच नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है। पार्टी ने जिन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जगदीप सिंह (हरिनगर), सुरेंद्र ‘कमांडो’ (दिल्ली छावनी) और हाजी इशराक खान (सीलमपुर) शामिल हैं।

आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को असीम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा जिन पांच सीटों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों ने पाला बदल लिया था उनकी जगह भी नए उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा कि आगामी चुनावों में 46 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ेंगे जबकि 24 सीटों पर पार्टी की तरफ से नए चेहरे होंगे। जिन मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं मिला है उनमें पंकज पुष्कर (तिमारपुर), राम चंदर (बवाना), सुखबीर दलाल (मुंडका), हजारीलाल चौहान (पटेल नगर), विजेंद्र गर्ग (राजेंद्र नगर), अवतार सिंह (कालकाजी), एन डी शर्मा (बदरपुर), राजू धिंगान (त्रिलोकपुरी), मनोज कुमार (कुंडली), चौधरी फतेह सिंह (गोकुलपुर), असीम अहमद खान (मटिया महल) शामिल हैं।

इनकी जगह दिलीप पांडेय (तिमारपुर), जय भगवान उपकार (बवाना), धर्मपाल लाकड़ा (मुंडका), राज कुमार आनंद (पटेल नगर), राज कुमारी ढिल्लो (हरिनगर), विनय कुमार (द्वारका), विरेंद्र सिंह कादयान (दिल्ली छावनी), राघव चड्ढा (राजेंद्र नगर), राम सिंह नेताजी (बदरपुर), रोहित कुमार मेहरोलिया (त्रिलोकपुरी), कुलदीप कुमार (कुंडली), अब्दुल रहमान (सीलमपुर), सुरेंद्र कुमार (गोकलपुर) और शोएब इकबाल (मटिया महल) शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीराघव चड्ढामनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव