Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन?, घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा, कांग्रेस का वादा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2025 04:15 PM2025-01-10T16:15:22+5:302025-01-10T16:16:38+5:30
Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि दिल्ली की सत्ता में आने पर वह राष्ट्रीय राजधानी में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन करेगी तथा यमुना के किनारे इस महापर्व के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे जिला घोषित किया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यहां पार्टी के दिल्ली कार्यालय में इन चुनावी वादों की घोषणा की। कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा पर्व है।
दिल्ली से कांग्रेस का वादा ✋
— Congress (@INCIndia) January 10, 2025
✅ महाकुंभ की तर्ज पर छठ महापर्व मनाया जाएगा
✅ छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा
✅ यमुना के उस घाट का नाम स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा pic.twitter.com/lphuhQ3enV
✅ प्यारी दीदी योजना
महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए
होगी हर जरूरत पूरी
कांग्रेस है जरूरी ✋ pic.twitter.com/2W9wtVDVOi— Congress (@INCIndia) January 10, 2025
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाकुम्भ की तर्ज पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा। इस स्थान पर यमुना के घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा।’’ कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर पूर्वांचली मतदाताओं की अनदेखी करने तथा उन्हें सिर्फ वोटबैंक के नजरिये से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के समय दिल्ली का जो विकास हुआ, उसे दिल्लीवासी याद करते हैं।
मिलेगी महंगाई से राहत
— Congress (@INCIndia) January 9, 2025
होगी हर जरूरत पूरी
दिल्ली की खुशहाली के लिए
कांग्रेस है जरूरी ✋ pic.twitter.com/svMipefiUp
दिल्ली को बनाने में पूर्वांचली भाई-बहनों का योगदान रहा है, लेकिन भाजपा एवं आप पूर्वांचली भाई-बहनों को वोट बैंक के नजरिये से देखती रही हैं।’’ सिंह ने दावा किया, ‘‘कोविड महामारी के समय पूर्वांचल के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, यह कोई भूला नहीं है। छठ महापर्व मनाने से जिस तरह रोका गया था..., आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा-आप के लोगों ने उपद्रव मचाया था।
ये सभी बातें सभी बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को याद हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचली लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से की थी और इससे पता चलता है कि उनकी पूर्वांचलियों के प्रति क्या सोच है।