लाइव न्यूज़ :

‘गुलामी’ से निकलना चाहते हैं तो भाजपा के लिए वोट करें: गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: January 21, 2020 23:58 IST

ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में तेजतर्रार हिंदूवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह ’’ देने का आरोप भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के लिए वोट करने को कहा।उन्होंने कहा कि यदि लोग ‘‘दासता’’ से बचना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के लिए वोट करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि लोग ‘‘दासता’’ से बचना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए।

ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में तेजतर्रार हिंदूवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह ’’ देने का आरोप भी लगाया।

‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ को मुंहतोड़ जवाब देने तथा राष्ट्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल एक नयी विधानसभा चुनने के लिए नहीं है बल्कि देश की दिशा बदलने का चुनाव है।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो आपको याद ही होगा कि कैसे मुट्ठीभर मुगलों ने आर्याव्रत समय में हम पर हमला किया था। हम कुछ आलसी, लालची और राष्ट्रद्रोही लोगों के कारण सालों तक गुलाम बने रहे। यदि आप इस गुलामी से बचना चाहते हैं तो आप सब जातिवाद से ऊपर उठें और दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर से देखें ।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020गिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव