लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः सीएम पद पर प्रकाश जावड़ेकर बोले, भाजपा रणनीति के अनुसार सही समय पर निर्णय लेती है

By भाषा | Updated: January 1, 2020 20:41 IST

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में जब भी कोई फैसला होता है तो मीडिया को सूचित किया जाएगा। दिल्ली में मार्च से पहले चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी जावड़ेकर ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और आप को जिम्मेदार ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा दिल्ली में मोदी सरकार के कामों को रेखांकित करते हुए सकारात्मक रुख के साथ चुनाव लड़ेगी और भारी सफलता दर्ज करेगी। उन्होंने चुप्पी साधे रखी है और हिंसा की निंदा नहीं की है और उनके लोगों ने इसे उकसाया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि भाजपा सही समय पर सही फैसला लेती है और इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में जब भी कोई फैसला होता है तो मीडिया को सूचित किया जाएगा। दिल्ली में मार्च से पहले चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी जावड़ेकर ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और आप को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने यहां दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा दिल्ली में मोदी सरकार के कामों को रेखांकित करते हुए सकारात्मक रुख के साथ चुनाव लड़ेगी और भारी सफलता दर्ज करेगी। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा, ‘‘भाजपा रणनीति के अनुसार सही समय पर सही निर्णय लेती है। जैसे ही, हम इस बारे में कोई फैसला करते हैं, हम आपको सूचित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली चुनाव ‘‘राष्ट्रवाद बनाम अराजकता’’ और ‘‘सच्चाई बनाम झूठ’’ का मुकाबला है। उन्होंने इस क्रम में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस पर निशाना साधा। जावड़ेकर ने दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।

उन्होंने चुप्पी साधे रखी है और हिंसा की निंदा नहीं की है और उनके लोगों ने इसे उकसाया। आप और कांग्रेस ने जावड़ेकर के आरोपों को खारिज कर दिया और भाजपा पर निशाना साधा। आप के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘आप पूरी तरह से दंगों (हिंसा) के बिल्कुल खिलाफ है और हम सभी जानते हैं कि कौन सी पार्टी इसमें लिप्त है।

दंगों के आका दूसरों पर (हिंसा का) आरोप लगा रहे हैं और वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने जावड़ेकर के आरोपों को '' निराधार '' बताया और कहा कि यह चुनावों के मद्देनजर भाजपा का '' ड्रामा '' है। भाषा अविनाश उमा उमा

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमोदी सरकारआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह