लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः आरोप शुरू, मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला, कहा- ‘जुमला’ करने में आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 18:57 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा फीस बढ़ाने के लिए कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने अगस्त में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की।सिसोदिया ने कहा, “जब दिल्ली सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षाओं की फीस का भुगतान करने की घोषणा की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ है और साथ ही उन्होंने सीबीएसई परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को शहर के “छह लाख परिवारों पर बोझ” बताते हुए इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा फीस बढ़ाने के लिए कह दिया। सीबीएसई ने अगस्त में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी पांच साल में पहली बार की गई।

सिसोदिया ने कहा, “जब दिल्ली सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षाओं की फीस का भुगतान करने की घोषणा की, तो भाजपा ने इसे रोकने की साजिश क्यों रची? भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे दिल्ली में लाखों बच्चों की शिक्षा को महंगा बनाने की साजिश क्यों कर रहे थे।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सभी नीतियां “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ हैं। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर मंगलवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भाजपा का इन क्षेत्रों को नियमित करने का वादा सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया था कि क्या उपमुख्यमंत्री नहीं जानते हैं कि अधिसूचना में कहा गया है कि स्वामित्व का अधिकार देने के वास्ते कॉलोनियों का नियमितीकरण जरूरी नहीं है।

सिसोदिया ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप (पुरी) यह जानते होंगे। अब, लोगों को गुमराह करना बंद करें। अब आप लोगों के मकानों की रजिस्ट्री होने के रास्ते में अन्य बाधाएं पैदा नहीं कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यदि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा, तो इस मुद्दे को लेकर पूरा अभियान सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अब, आप कह रहे है कि अवैध कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। यानी आप कह रहे हैं कि अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने की आपकी घोषणा और भाजपा का पूरा अभियान भी ‘जुमला’ था।’’ भाषा देवेंद्र दिलीप दिलीप

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत