ABP News C Voter एग्जिट पोल: तीसरी बार सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस साफ, जानें सीटों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 19:46 IST2020-02-08T19:46:51+5:302020-02-08T19:46:51+5:30

टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP को 44 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 26 सीट जीतेने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को जीरो सीट मिलते दिख रही है।

Delhi Assembly Election ABP News C Voter Exit Poll aap 49 to 63 seat will win | ABP News C Voter एग्जिट पोल: तीसरी बार सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस साफ, जानें सीटों का हाल

ABP News C Voter एग्जिट पोल: तीसरी बार सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस साफ, जानें सीटों का हाल

Delhi Election 2020 Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए वोटिंग के बाद अब तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने लगे हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49 से 63 , बीजेपी को 05 से 19 और कांग्रेस को जीरो से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।  सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 

टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP को 44 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 26 सीट जीतेने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को जीरो सीट मिलते दिख रही है। टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक आप पार्टी फिर से सरकार बना सकती है। 

चुनाव आयोग ने पहले ही मीडिया को निर्देश दे दिए थे कि एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे के बाद ही दिखाए जाएं। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।
 

Web Title: Delhi Assembly Election ABP News C Voter Exit Poll aap 49 to 63 seat will win

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे