दिल्ली में फिर केजरीवाल की आंधी, 54-60 सीट पर जीत, BJP को सिर्फ 10-14 सीटें, कांग्रेस को फिर से 0-2: सर्वे

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 09:06 IST2020-02-04T09:06:27+5:302020-02-04T09:06:27+5:30

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

delhi assembly election AAP likely to win 54-60 seats, BJP 10-14, Cong 0-2 Times Now-IPSOS Poll | दिल्ली में फिर केजरीवाल की आंधी, 54-60 सीट पर जीत, BJP को सिर्फ 10-14 सीटें, कांग्रेस को फिर से 0-2: सर्वे

दिल्ली में फिर केजरीवाल की आंधी, 54-60 सीट पर जीत, BJP को सिर्फ 10-14 सीटें, कांग्रेस को फिर से 0-2: सर्वे

Highlightsसर्वे के मुताबिक बीजेपी को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है।टाइम्स नाउ-IPSOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों से बात की गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल आ गया है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 54 से 60 सीट जीत सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी(BJP) को सिर्फ 10 से 14 सीटें जीतने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को फिर से जीरो मिलता दिख रहा है। पोल में कांग्रेस को 0 से 2 सीटे मिलने का अनुमान है। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिलने की उम्मीद है। जबकि AAP की 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 से नीचे आने की उम्मीद है।

किस पार्टी को कितना वोट शेयर

आम आदमी पार्टी (AAP) को 52% वोट मिलने का अनुमान है। जो कि 2015 दिल्ली चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है। वहीं बीजेपी को 34 प्रतिशत वोट मिल सकता है। बीजेपी को 1.7 फीसदी  वोटों का नुकसान होता दिख रहा है। 

टाइम्स नाउ-IPSOS के इस सर्वे में 7,321 लोगों से बात की गई है। जिसमें दिल्ली के अलग-अलग के इलाकों के लोग शामिल थे। लोगों से  27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बात की गई है। 

Read in English

Web Title: delhi assembly election AAP likely to win 54-60 seats, BJP 10-14, Cong 0-2 Times Now-IPSOS Poll

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे