लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से राहत पर ब्लैक फंगस बना आफत, केजरीवाल सरकार ने महामारी घोषित किया

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2021 21:16 IST

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए ब्लैक फंगस (Black Fungus) को महामारी घोषित कर दिया। दिल्ली में हाल के दिनों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस को दिल्ली सरकार ने महामारी घोषित कियापिछले एक हफ्ते में दिल्ली में ब्लैक फंगस के तेजी से बढ़े मामलों के बीच सरकार ने की घोषणादिल्ली में वैसे कोरोना के मामले अब तेजी से घंटे हैं और संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत हो गया है

कोरोना वायरस संकट के बीच देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस बड़ी आफत बनता जा रहा है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी घोषणा की।

इस घोषणा के बाद सभी अस्पताल ब्लैक फंगस के प्रत्येक संदिग्ध और पुष्ट मामलों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे। साथ ही सभी अस्पताल ब्लैंक फंगस संक्रमण का पता लगाने, जांच और इलाज करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन में साथ ही कहा गया है कि अब स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना ‘ब्लैक फंगस’ प्रबंधन पर कोई भी व्यक्ति, संस्थान, संगठन सूचनाएं प्रसारित नहीं करेगा। इन निर्देशों का जो कोई भी उल्लंघन करेगा, उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं ब्लैक फंगस के मामले 

दरअसल दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं लेकिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे है। पिछले हफ्ते यानी शुक्रवार (21 मई) को दिल्ली में ब्लैक फंगस के 200 मामले थे वहीं बुधवार तक इनकी संख्या 620 हो चुकी थी।

वहीं, ब्लैक फंगस के खतरे के बीच दिल्ली में व्हाइट फंगस का भी एक मामला सामने आया है जिसमें महिला की आंतों में कई छेद हो गए। ये मामला दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आया है। बताया जा रहा है कि ये अपनी तरह का पहला मामला है।  

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत हुआ

इस बीच दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 से 117 मरीजों की मौत हुई जो कि 15 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है। 

इस दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,072 नए मामले भी सामने आए जबकि संक्रमण दर घटकर 1.53 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार पांचवां दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन 1500 से नीचे रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्लैक फंगसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब