लाइव न्यूज़ :

इस साल दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल, अगले कुछ दिनों में प्रदूषण के ‘‘खतरनाक’’ स्तर पर पहुंचने की आशंका

By भाषा | Updated: October 20, 2018 05:58 IST

एक्यूआई में 0 से लेकर 50 के बीच को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, हालांकि अधिकारियों ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों में प्रदूषण "खतरनाक स्तर" पर पहुंच सकता है। 

उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कंट्रोल अथारिटी (ईपीसीए) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को लेकर विचार के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के साथ बैठक की। 

ईपीसीए के एक सदस्य ने कहा कि बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया और यह तय किया गया कि शहर के जिन हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब है वहां विशेष ध्यान दिया जाए। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 दर्ज किया गया। यह खराब की श्रेणी में आता है। 

एक्यूआई में 0 से लेकर 50 के बीच को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

बुधवार और बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी की दर्ज की गई थी। प्रदूषण से निपटने के लिए और कड़े कदम उठाने की योजना बना रहे अधिकारियों को इसने चिंता में डाल दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ क्योंकि इसने हवा से प्रदूषक कणों को साफ किया। 

उन्होंने चेताया कि अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो सकती है, विशेषकर पीएम 2.5 जो खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है। 

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया