लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर फोड़े गए पटाखों ने दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता को खराब करने में निभाई जबरदस्त भूमिका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:05 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहर में बहुत स्वच्छ वातावरण था लेकिन रात (दिवाली की) 10 बजे के बाद प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया। पटाखों के कारण शाम पांच बजे से रात एक बजे के बीच पीएम (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास के कण) 2.5 में 10 गुना वृद्धि हो गई। मंगलवार को दिल्ली के आसमान में धुंध की स्थिति रही।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली की रात फोड़े गए पटाखों ने दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता को तेजी से खराब करने में जबरदस्त भूमिका निभाई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के मद्देनजर शहर की सरकार ने अगले हफ्ते से यहां के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त ‘मास्क’ बांटने की घोषणा की है।

दिवाली की रात फोड़े गए पटाखों ने दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता को तेजी से खराब करने में जबरदस्त भूमिका निभाई है। सेंटर फॉर साइंस ऐंड इनवायरोन्मेंट (सीएसई) की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह दावा किया गया। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के मद्देनजर शहर की सरकार ने अगले हफ्ते से यहां के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त ‘मास्क’ बांटने की घोषणा की है। साथ ही, सम-विषम योजना भी प्रभावी की जाएगी।

दिवाली की रात पटाखे फोड़े जाने के लिये रात आठ बजे से रात 10 बजे तक दो घंटे का समय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित किये जाने के बावजूद लोगों ने शाम से लेकर देर रात तक पटाखे जलाये। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 की तुलना में 2019 में दिवाली से पहले हवा काफी अधिक स्वच्छ थी जिससे जाहिर होता है कि दिवाली की रात प्रदूषण के स्तर में हुई वृद्धि में पटाखों ने जबरदस्त भूमिका निभाई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहर में बहुत स्वच्छ वातावरण था लेकिन रात (दिवाली की) 10 बजे के बाद प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया। पटाखों के कारण शाम पांच बजे से रात एक बजे के बीच पीएम (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास के कण) 2.5 में 10 गुना वृद्धि हो गई। मंगलवार को दिल्ली के आसमान में धुंध की स्थिति रही। इस वजह से सूरज का प्रकाश भी कम मात्रा में धरती पर आया।

दरअसल वायु गुणवत्ता दिल्ली और इससे लगे शहरों में गिर कर ‘गंभीर’ श्रेणी में चली गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रात आठ बजे शहर की संपूर्ण वायु गुणवत्ता (वायु गुणवत्ता) 414 थी, जबकि सोमवार रात आठ बजे यह 397 थी। राष्ट्रीय राजधानी के 37 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों पर 26 में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। आनंद विहार (464) सर्वाधिक प्रदूषित रहा। इसके बाद वजीरपुर (430)का स्थान रहा। एनसीआर के गाजियाबाद में 465, ग्रेटर नोएडा में 440 और नोएडा में यह 450 रहा।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों में खेतों में पराली या फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और राष्ट्रीय राजधानी के वायु प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी इस साल के शीर्ष पर जा सकती है।

सरकार ने नासा के उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों के साथ एक बयान जारी कर यह कहा है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि नासा की ताजा तस्वीरों से जाहिर होता है कि दोनों पड़ोसी राज्यों में फसल अवशेष जलाये जाने में तेजी से वृद्धि हुई है। इसने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

इसने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली, ‘सफर’ के मुताबिक फसल अवशेषों से प्रदूषण की हिस्सेदारी अब इस साल के अपने शीर्ष पर जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते दोनों राज्यों को फसल अवशेष जलाया जाना पूरी तरह से रोकने के लिये सख्त निर्देश जारी किये थे।

इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और हरियाणा से हाथ जोड़ कर अपील की है कि वे पराली जलाने को रोकने के लिये ठोस कदम उठाएं, ताकि दिल्ली को ‘गैस चैम्बर’ बनने से रोका जा सके। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के बढ़ते स्तर का तब तक मुकाबला नहीं कर सकती, जब तक कि पंजाब और हरियाणा पराली जलाये जाने को नियंत्रित करने के लिये सख्त कार्रवाई नहीं करती है।

आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार हर आपात उपाय कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले हफ्ते से दिल्ली सरकार स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त ‘मास्क’ बांटेगी तथा सम-विषम योजना भी प्रभावी होगी।’’ 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?