लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: हवा चलने से प्रदूषण का स्तर थोड़ा गिरा, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’

By भाषा | Updated: November 4, 2019 22:38 IST

मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वैदर के महेश पलावत के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में छह और सात नवंबर को बारिश के आसार हैं।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हवा की गति में मामूली वृद्धि होने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’ की श्रेणी में बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘महा’ और एक पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार और बृहस्पतिवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी मैदानी हिस्सों में बारिश के आसार हैं जिससे स्थिति में और सुधार होगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को प्रदूषण के स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हुआ। शाम चार बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 416 दर्ज किया गया जो अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की रफ्तार में वृद्धि से प्रदूषणकारी तत्वों को दूर दूर तक छिटकने में मदद मिली है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वायु गुणवत्ता में सुधार के दो मुख्य कारण हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी तथा बादलों का छाया नहीं होना हैं।’’ रविवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 494 रहा। यह छह नवंबर 2016 के बाद से सर्वाधिक है। उस वक्त एक्यूआई 497 था।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक्यूआई फरीदाबाद में 414, नोएडा में 446, गाजियाबाद में 464, ग्रेटर नोएडा में 444 और गुड़गांव में 396 रहा।

मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वैदर के महेश पलावत के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में छह और सात नवंबर को बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से हवा की रफ्तार और भी बढ़ेगी। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल