लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: November 4, 2019 05:33 IST

प्रदूषण से बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले असर को रेखांकित करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार शुक्रवार को ही सभी स्कूलों को मंगलवार तक बंद रखने की घोषणा कर चुकी है।सभी शहरों में यह ‘ गंभीर’ श्रेणी में है जिससे लोगों की सेहत, खासतौर पर मरीजों की सेहत पर गंभीर असर पड़ेगा।

प्रदूषण की वजह से गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल मंगलवार तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद प्रशासन ने कहा कि यह फैसला दीवाली के बाद से वातावरण में पीएम10 और पीएम 2.5 के बढ़े स्तर और उसकी वजह से खराब हुई हवा की गुणवत्ता की वजह से लिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने लिखित आदेश में कहा, ‘‘बच्चों को स्कूल ले जाने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों से बड़ी मात्रा में पीएम2.5 और पीएम10 का उत्सर्जन होता है तथा ऐसे वाहनों के परिचालन से स्थिति और खराब होगी। इसलिए गौतमबुद्ध नगर जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को चार नवंबर और पांच नवंबर को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।’’

प्रदूषण से बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले असर को रेखांकित करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है। दिल्ली सरकार शुक्रवार को ही सभी स्कूलों को मंगलवार तक बंद रखने की घोषणा कर चुकी है। हरियाणा में स्कूली शिक्षा विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के जिला उपायुक्तों को दिए आदेश में कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सोमवार और मंगलवार को सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहे।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार से रविवार शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक नोएडा में 495, ग्रेटर नोएडा में 482, गाजियाबाद में 491, गुरुग्राम में 486 और फरीदाबाद में 496 रहा।

सभी शहरों में यह ‘ गंभीर’ श्रेणी में है जिससे लोगों की सेहत, खासतौर पर मरीजों की सेहत पर गंभीर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय की ओर से अधिकृत पैनल ने गंभीर हालात से निपटने के लिए शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए सभी निर्माण कार्यों और पटाखा जलाने पर रोक लगा दी थी।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह