लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक और 'हाथरस कांड', 9 साल की दलित मासूम से रेप, हत्या कर जलाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 17:08 IST

श्मशान घाट में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के बाद उसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुजारी सहित चार आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के शव का उसके माता-पिता की सहमति के बिना या पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।पीड़ित परिवार फरियाद लेकर संबंधित थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने घंटों बैठाए रखा।रविवार रात स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'हाथरस कांड' जैसी रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। 9 साल की एक दलित बच्ची का ना सिर्फ रेप किया गया बल्कि उसकी निर्मम हत्या कर जबरन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

मामला सुर्खियों में आया तो दिल्ली पुलिस की नींद टूटी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दिल्ली कैंट के स्थित श्मशान घाट में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के बाद उसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पुजारी सहित चार आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की के शव का उसके माता-पिता की सहमति के बिना या पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले ये पीड़ित परिवार फरियाद लेकर संबंधित थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने घंटों बैठाए रखा।

लेकिन रविवार रात स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया और मीडिया में आया। इस मामले में पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली कैंट में पुजारी +3 ने 9 वर्ष की दलित लड़की का बलात्कार करके जला दिया। उन्होंने आगे लिखा, पुलिस ने सुबह से शाम तक माँ-बाप को थाने में बैठाया। निर्भया जैसा जघन्य अपराध है। अंतर है मीडिया & सिविल सोसाइटी ग़ायब है क्योंकि लड़की दलित है। लड़की की माँ से मिला, लड़ाई अंत तक लड़ेंगे।

वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि नई दिल्ली के नांगल गांव श्मशान घाट में पानी लेने गई नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी है। बलात्कारियों को बचाने के लिए पुजारी ने लाश को जबरन जला दिया। कभी हाथरस में हमारी बहनें जबरन जलाई जाती है तो कभी दिल्ली में। दरिंदों पर कड़ी कार्रवाई हो।

वहीं इस मामले में कांग्रेस से राज्य सभा सांसद शक्तिसिंह गोहिन ने कहा कि वह इस मामले में को सदन में उठाएंगे। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप के रूप में हुई है।

डीसीपी के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्मशान घाट के पास अपने माता-पिता के साथ रहने वाली बच्ची श्मशान घाट के वाटर कूलर से पानी लेने गई थी। इंगित प्रताप सिंह ने इस बारे में बताया, "चार लोगों ने लड़की की मां से मौत के बारे में पुलिस को सूचित न करने के लिए कहा। उन्होंने उससे कहा कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जहां डॉक्टर उसके महत्वपूर्ण अंगों को हटाकर उन्हें बेच देंगे। चार लोगों ने फिर शव का अंतिम संस्कार किया।"

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 200 ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे और सोमवार शाम तक धरना दिया और मांग की कि गिरफ्तार लोगों पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया जाए.दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और 506 के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण यानी पोक्सो अधिनियम और एससी / एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :रेपदिल्लीउत्तर प्रदेशदिल्ली सरकारगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया