लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने यूएस के रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर से बात की, कहा- कश्मीर आंतरिक मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 19:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा एक आंतरिक मामला है, साथ ही भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह एक संप्रभु मुद्दा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेलीफोन पर बातचीत की थी।

पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टेलीफोन पर अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर से बातचीत की। सिंह और एस्पर ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति पर संतोष प्रकट किया।

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सिंह ने सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठाया और इस क्षेत्र में शांति बनाये रखने में भारत की कोशिश में अमेरिकी सहयोग की प्रशंसा की। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने उम्मीद जतायी कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दे द्विपक्षीय तरीके से सुलझाये जाएंगे। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर में हाल के घटनाक्रम को भारत का अंदरूनी मामला बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से बात की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच अनुच्छेद 370 और कश्मीर पर बात हुई। इस बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा एक आंतरिक मामला है, साथ ही भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह एक संप्रभु मुद्दा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टेलीफोन पर बातचीत की थी। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय और मामलों को लेकर चर्चा हुई। मोदी और ट्रंप के बीच 30 मिनट तक गर्मजोशी भरी और सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत हुई और इसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय मामले शामिल थे।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों