लाइव न्यूज़ :

रक्षा विशेषज्ञ ने किया दावा: भारत करने वाला था विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा लेकिन पाक पीएम इमरान खान ने पहले ही कर दिया ऐलान

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 28, 2019 19:59 IST

Open in App

भारत गुरुवार को विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा करने वाला था लेकिन उससे पहले पाक पीएम इमरान खान ने यह घोषणा कर दी। रक्षा विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने इस बात का दावा किया है।

अजय शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है- 'रक्षा मंत्रालय ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा की है, जिसे इमरान खान ने पहले ही घोषित कर दिया था। अब रक्षा मंत्रालय ने "स्थगित" कर दिया। वास्तविक लड़ाई में जो कुछ भी होता है, पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर धारणा युद्ध जीता है। हर मुकाम पर उनका पीआर हमसे आगे था।'

भारत सरकार ने पायलट को फौरन रिहा करने की मांग की थी

भारत सरकार ने भी पाक उप-उच्चायुक्त को तलब कर दो टूक समझा दिया था कि भारतीय पायलट को फौरन रिहा किया जाए। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए गए थे। इनमें भारतीय पायलट के होने का दावा किया गया था। एक वीडियो में शख्स चाय पीता हुआ दिखाई दे रहा था और खुद को भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर बता रहा था साथ ही पाक सेना की तारीफ भी की थी।

एक और वीडियो में शख्स बुरी हालत में दिखाई दे रहा था, इसमें उसके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई थी और उसके हाथ भी बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। पाकिस्तान द्वारा जारी वीडियो और फोटो देख सोशल मीडिया पर जेनेवा कन्वेंशन की बात उठने लगी थी।

कई जानकारों ने कहा था कि जेनेवा समझौते के तहत पाकिस्तान को भारतीय पायलट को छोड़ना होगा। हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान में गिरफ्त पायलट की पहचान उजागर नहीं की थी और भारतीय सेना ने गुरुवार की सुबह अपील की कि सोशल मीडिया पर पायलट की पहचान उजागर न की जाए।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमनइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं