महाराष्ट्र: संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे पर खुद को मरवाने के लिए 'सुपारी' देने लगाया था आरोप

By भाषा | Published: February 23, 2023 07:10 AM2023-02-23T07:10:55+5:302023-02-23T07:22:01+5:30

संजय राउत के इन आरोपों पर बोलते हुए शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा था कि ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।’’

Defamation case filed against Sanjay Raut Maharashtra accused giving CM Eknath Shinde son to want to kill him | महाराष्ट्र: संजय राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे पर खुद को मरवाने के लिए 'सुपारी' देने लगाया था आरोप

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsमहाराष्ट्र में नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह केस मुख्यमंत्री के बेटे के विरूद्ध आरोपों के खिलाफ की गई है। ऐसे में संजय राउत पर कई और धाराएं भी लगाई गई है।

मुंबई: ठाणे पुलिस ने शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत के इस दावे को लेकर बुधवार रात उनके विरूद्ध मानहानि संबंधी प्राथमिकी दर्ज की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान की खतरा है। 

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कपूरबावडी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकी पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर आधारित है। राउत ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा था, ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है।’’ 

क्या है पूरा मामला

इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से जान को खतरा होने का आरोप लगाया था जबकि शिंदे खेमे के एक विधायक ने इसे ‘‘घटिया हथकंडा’’ बताया था। 

राउत ने अपने पत्र में कहा था कि ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।’’ 

संजय राउत की शिकायत पर क्या बोले विधायक आदित्य ठाकरे

आपको बता दें कि राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। 

राउत के पत्र से संबंधित एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’ 

शिंदे गुट के विधायक ने बताया संजय राउत के दावों को गलत

मामले में शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है।’’ 
 

Web Title: Defamation case filed against Sanjay Raut Maharashtra accused giving CM Eknath Shinde son to want to kill him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे