लाइव न्यूज़ :

6 दिसंबर: ये है आज अयोध्या का हाल, राम जन्मभूमि पर खड़क रहे हैं जवानों के बूट, विहिप करेगी हवन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 09:03 IST

अयोध्या में विहिप एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है. हवन भी होगा और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा.

Open in App

बाबरी मस्जिद विध्वंस के आज 26 वर्ष पूरे होने को देखते हुए धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. राम जन्मभूमि के आसपास और हनुमानगढ़ी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज स्थिति सामान्य नजर आई.तीर्थयात्री हनुमानगढ़ी के आसपास घूमते दिखे और दुकानें भी खुलीं थीं. प्रसाद और भोजन की दुकानें सामान्य रूप से खुलीं रहीन और ग्राहकों की पर्याप्त आवाजाही दिखीं.

अधिकारी ने बताया, राम जन्मभूमि और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 25 कंपनी पुलिस एवं पीएसी स्थायी रूप से तैनात रहती है ताकि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए.

आज के दिन के लिए सुरक्षा और बढ़ा दी गई. चिंता या भय की कोई बात नहीं है. सब कुछ सामान्य है. विहिप मनाएगी शौर्य दिवस उधर, विहिप ने 25 नवंबर को यहां अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था.

वह छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगी. नगर में 18 दिसंबर को गीता जयंती का भी कार्यक्रम है. विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शौर्य दिवस पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा. अयोध्या में विहिप एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है.

हवन भी होगा और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सर्व बाधा मुक्ति हवन होगा, साथ ही शहादत देने वाले निर्दोष कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. नौ दिसंबर को दिल्ली में एक अन्य धर्म सभा होगी. 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रयागराज में धर्म संसद होगी जिसमें देश भर के पांच हजार से अधिक साधु संत हिस्सा लेंगे.

निर्मोही अखाडे़ के महंत रामदास ने बताया कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन राम जन्मभूमि को मुगल ढांचे से मुक्त कराया गया था.

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादराम मंदिरराम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं