लाइव न्यूज़ :

बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी हत्‍या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मृत्‍युदंड

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:58 IST

Open in App

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश), 19 नवंबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाडा कस्बे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्‍या करने के मामले में 22 वर्षीय एक युवक को बृहस्पतिवार को मृत्‍युदंड की सजा सुनाई।

अदालत ने इस मामले में सह अपराधी को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

यह जानकारी लोक अभियोजक समीर कुमार पाठक ने है।

पाठक ने बताया कि विशेष न्यायालय ने इस मामले में दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत उन्हें सजा सुनाई।

पाठक ने बताया कि बच्ची को इस साल 17 जुलाई को मुख्य आरोपी रितेश धुर्वे ने 10 रूपये का नोट दिखाकर अपने पास बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाद में उसने धनपाल के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर माचागोरा बांध में फेंक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच