लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः स्कूल के खाने में मिला सांप का मरा हुआ बच्चा, 50 छात्र हुए बीमार

By अनिल शर्मा | Updated: November 20, 2021 07:45 IST

यह घटना अब्बे तुमकूर विश्वाध्याय विद्यावर्धन आवासीय विद्यालय में हुई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नाश्ते के दौरान छात्रों को उल्टी होने लगी। उनमें से लगभग 50 को जिला सरकारी सामान्य अस्पताल लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना अब्बे तुमकूर विश्वाध्याय विद्यावर्धन आवासीय विद्यालय में हुईसूजी का पका हुआ दलिया उप्पिट्टू खाते समय छात्रों को एक के बाद एक उल्टी होने लगी

कर्नाटकःयहां के यादगीर जिले के एक आवासीय स्कूल के लगभग 50 छात्रों को गुरुवार को फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें कुछ घंटों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। स्कूल की आंतरिक जांच में खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा मिला था।

यह घटना अब्बे तुमकूर विश्वाध्याय विद्यावर्धन आवासीय विद्यालय में हुई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक नाश्ते के दौरान छात्रों को उल्टी होने लगी। उनमें से लगभग 50 को जिला सरकारी सामान्य अस्पताल लाया गया। हालांकि, 12 और 15 वर्ष की आयु के दो को छोड़कर, बाकी को प्रारंभिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इंदुमति पाटिल ने कहा कि जिन दो छात्रों को भर्ती कराया गया था, उन्हें कुछ घंटों के बाद छुट्टी दे दी गई और वे बिल्कुल ठीक थे।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के एक स्टाफ सदस्य ने कहा कि सूजी का पका हुआ दलिया उप्पिट्टू खाते समय छात्रों को एक के बाद एक उल्टी होने लगी। बकौल स्कूल स्टाफ, जैसे ही हमने पहले कुछ छात्रों में यह देखा, हमने खाना परोसना बंद कर दिया और उन्हें मुदनाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। वहां के डॉक्टरों ने हमें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बीच, एक आंतरिक जांच के दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने बच्चों के खाने में एक मरे हुए सांप के बच्चे को पाया। जिसके बाद माना गया कि यह घटना इसी कारण हुई है। स्कूल के सदस्यों ने कहा कि “हम यह देखकर चौंक गए क्योंकि हमारे सहयोगी यहां खाना बनाते समय बेहद सावधान रहते हैं। हालांकि, आगे की जांच जारी है और प्रबंधन ने कर्मचारियों की ओर से कोई त्रुटि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है।

टॅग्स :कर्नाटकहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव