लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में 15 घंटे तक फर्श पर पड़ा रहा शव और वार्ड में घुमते रहे कुत्ते, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले से शर्मसार करने वाली तस्वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2021 20:34 IST

बिहार के सीवान का मामला है. इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके शव को बेड से उतारकर नीचे फर्श पर रख दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी आते-जाते रहे. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है.मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

पटनाः बिहार सरकार के राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने के दावे की पोल खुल गई है. सीवान से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ इंसानियत को भी शर्मसार करती है. इसमें एक शव फर्श पर पड़ा है और आसपास कुत्ते उसे घूम रहे हैं.

 

 

वह उसे निवाला बनाने का प्रयास कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान सदर अस्पताल में एक व्यक्ति की लाश 15 घंटे तक फर्श पर पड़ी रही और वार्ड में कुत्ते घूमते रहे, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली. बताया जाता है कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मंगलवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके शव को बेड से उतारकर नीचे फर्श पर रख दिया गया. शव 15 घंटे तक फर्श पर ही पड़ा रहा, लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया. इस दौरान अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी आते-जाते रहे.

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस मामले पर अस्पताल के सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि मीडिया के जरिए यह मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गया हुआ था.

इस वजह से मुझे इसकी जानकारी नहीं मिली. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. यहां बता दें कि सीवान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का गृह जिला है. इससे पहले भी जिले की बदतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उजागर करने वाली घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 

टॅग्स :BJPPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos