लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर में यमुना नदी में मिले शव, प्रशासन ने कहा-मौतें कोविड-19 से नहीं

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:57 IST

Open in App

लखनऊ, 10 मई उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में शव नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और यह संदेह भी जताया गया कि यह कोविड-19 से जान गंवाने वालों की लाशें हैं। हालांकि, सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया।

हमीरपुर के जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ लोगों से बातचीत तथा शव को देखने से प्रथम दृष्टया ये कोरोना वायरस से हुई मृत्यु से संबंधित नहीं पाए गये, क्योंकि शव के ऊपर सामान्य परंपरागत शवों के कपड़े थे और किसी भी शव पर कोरोना से मृत्यु होने पर की जाने वाली पैकिंग नहीं थी।’’

उन्होंने कहा कि सभी शवों को सम्मानजनक तरीके से निस्तारित करा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि छह मई को हमीरपुर में यमुना नदी पुल के नीचे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं नायब तहसीलदार (सदर तहसील), हमीरपुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। मौके पर चार शव बहते हुए पाये गये थे तथा एक शव किनारे अधजला पड़ा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ये शव यमुना नदी के घाट पर लोगों द्वारा अपने परिजनों की मृत्यु के उपरांत जल में प्रवाहित (नदी में विसर्जित) कर देने के कारण दिख रहे हैं।

अधिकारियों को स्थानीय मछुआरों ने बताया कि मृतकों को परिजन पत्थर आदि बांधकर नदी में डाल देते हैं और पानी कम होने के कारण शव ऊपर आ गए हैं तथा कुछ शव पूर्ण रूप से जला ना होने पर भी पानी में डाल दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में पंचक नक्षत्र चल रहा है, इस दौरान परंपरा के अनुसार लोग अधिकतर शव का दाह संस्कार न करके जल में प्रवाहित करते हैं ।

उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में पड़ोसी कानपुर जिले को भी सूचित कर दिया गया है कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करें तथा घाट पर पुलिस बल लगाकर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने दूरभाष पर 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में स्‍वीकार किया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने यमुना नदी में बहते हुए शवों को देखा था। सिंह ने कहा कि ''पांच शव थे जिनमें से एक शव आंशिक रूप से जल गया था। शवों को दाह संस्कार के लिए नगर निकाय को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत