लाइव न्यूज़ :

उत्तर दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद, आर जयलक्ष्मी सीबीआई में पुलिस अधीक्षक नियुक्त

By भाषा | Updated: July 3, 2019 20:42 IST

2007 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रसाद एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित राज्य) काडर की अधिकारी हैं। एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी आर जयलक्ष्मी को भी सीबीआई में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी जयलक्ष्मी फिलहाल अपने गृह प्रदेश आंध्र प्रदेश में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के अधिकारी विद्युत विकास को भी केंद्रीय जांच एजेंसी में चार साल के कार्यकाल के लिये एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें शुरुआती चार साल की अवधि के लिये नियुक्त किया गया है।

उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नूपुर प्रसाद को बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

2007 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रसाद एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित राज्य) काडर की अधिकारी हैं। एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी आर जयलक्ष्मी को भी सीबीआई में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी जयलक्ष्मी फिलहाल अपने गृह प्रदेश आंध्र प्रदेश में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें शुरुआती चार साल की अवधि के लिये नियुक्त किया गया है। पिछले महीने सरकार ने सीबीआई में चार पुलिस अधीक्षकों को नियुक्त किया था। इन चार नवनियुक्त एसपी में से तीन संतोष हदिमनी, मुरली रंभा और सोनल चंद्रा तमिलनाडु काडर के विभिन्न बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के अधिकारी विद्युत विकास को भी केंद्रीय जांच एजेंसी में चार साल के कार्यकाल के लिये एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :सीबीआईमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया