लाइव न्यूज़ :

DGCI ने 2 से 18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक के कोवाक्सिन के ट्रायल को दी मंजूरी, 525 बच्चों पर होगा ये परीक्षण

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 13, 2021 12:16 IST

भारत में डीसीजीआई ने बुधवार को 2 से 18 आयुवर्ग में कोवाक्सिन के दूसरे या तीसरे क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है । अब भारत बायोटेक 525 पर इस वैक्सीन का ट्रायल करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीजीआई ने 2 से 18 आयुवर्ग के कोवाक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल को दी मंजूरी भारत बायोटेक 525 हेल्थ वॉलेंटियर्स पर करेगा कोवाक्सिन का ट्रायलभारत बायोटेक, हैदराबाद ने एसईसी से ट्रायल के लिए की थी हाल में सिफारिश

दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने बुधवार को  2 से 18 आयुवर्ग में कोवाक्सिन के दूसरे या तीसरे क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी। ऐसे में अब भारत बायोटेक 525 हेल्थ वॉलेंटियर्स पर कोवाक्सिन का ट्रायल करेगा। इस ट्रायल में सभी वॉलेंटियर्स को 0 से 28 दिन के अंतराल पर वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी।  भारत बायोटेक  कोवैक्सीन लिमिटेड, हैदराबाद ने 2 से 18 साल की उम्र के लिए दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी की सिफारिश की थी।    

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (एसईसी) ने मंगलवार को हैदराबाद की भारत बायोटेक की सिफारिश पर चर्चा की थी। इसके बाद समिति ने कोवैक्सीन के 2 से 18 साल के आयुवर्ग पर दूसरे और तीसरे ट्रायल को मंजूरी देने की सिफारिश डीसीजीआई से की थी । 

फिलहाल देश में तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें 18-44 आयुवर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है । वहीं अब कोवाक्सिन बनाने वाली भारत बायोटेक का कहना है कि 18 राज्यों में 1 मई से डायरेक्ट वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है । 

कोवाक्सिन का निर्माण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मदद से भारत बायोटेक द्वारा बनाया गया है । यह भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन है । भारत में कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड भी प्रमुख वैक्सीन है , जो अस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट के सहयोग से बनी है । 

बताते चलें कि देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के यहां 3 लाख 62 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं और 4 जहार 120 लोगों की मौत हो चुकी है । इससे पहले बुधवार को देश में  मरने वालों का आकड़ा 4, 205 दर्ज किया गया था  । स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मरने वालों का कुल आकड़ा 2 लाख 58 हजार 317 हो गया है । वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लाख 52 हजार 181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं । देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 37 लाख 10 हजार 525 है ।  

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो