लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव के लिए दिन-प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली रही : नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय नौसेना मित्र देशों को एक सुरक्षा भागीदार के रूप में उभरने और एक खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक योगदान देने के व्यापक उद्देश्य और समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में मदद के वास्ते ठोस समाधानों पर काम कर रही है।

उन्होंने चीन का नाम लिए बगैर कुछ देशों के बारे में भी बात की, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक वाणिज्य के मूल विचार में ‘‘भूमि-केंद्रित’’ क्षेत्रीय मानसिकता को लागू करने के साथ-साथ अधिक वर्चस्व और नियंत्रण चाहते थे और जिन्होंने वैश्विक नियमों के लिए चुनौतियां पैदा की हैं।

एडमिरल सिंह ने एक संगोष्ठी में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव जमाने के लिए ‘‘दिन-प्रतिदिन’’ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अधिक रचनात्मक और स्थिर भूमिका निभाने के अपने प्रयासों में कुछ तत्वों को प्राथमिकता दी है, जिसमें क्षेत्र में सामूहिक समुद्री क्षमता विकसित करने की दिशा में काम करना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नौसेना का प्रयास आम चुनौतियों का सामना करने के लिए सामूहिक रूप से दक्षताओं का इस्तेमाल करने में मदद करना है। इसमें एक सहभागी, समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण हमारी प्राथमिकता रही है।’’ उन्होंने कहा कि दूसरा तत्व बाहर की ओर देखना और अपने जुड़ाव में महत्वाकांक्षी होना है, जबकि तीसरा तत्व विश्वास विकसित करने के लिए भागीदार देशों के साथ जुड़ना है।

एडमिरल सिंह ने कहा कि अंतिम तत्व उन वास्तविक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना और उनके ठोस समाधानों के साथ क्षेत्रीय देशों की मदद करना है जिनका सामना वह दिन-प्रतिदिन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, हिंद महासागर क्षेत्र में द्वीप राष्ट्र हैं, उनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन उन्मुख है। उनकी समस्याएं नशीले पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी की हैं। इसलिए, भारतीय नौसेना के रूप में, हम इन समस्याओं के अनुरूप समाधान विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय नौसेना मित्र देशों को एक सुरक्षा भागीदार के रूप में उभरने और एक खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक योगदान देने के व्यापक उद्देश्य और समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में मदद के वास्ते ठोस समाधानों पर काम कर रही है।’’

नौसेना के शीर्ष कमांडर ने आगाह किया कि इस क्षेत्र में कोई भी प्रतिस्पर्धा अन्य सभी देशों को प्रभावित करेगी, न कि केवल दावेदारों को। उन्होंने उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए समान विचारधारा वाले देशों द्वारा व्यापक दृष्टिकोण अपनाए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भविष्य समान विचारधारा वाले देशों के सहयोगात्मक प्रयासों पर टिका है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सभी के लिए समृद्धि, सुरक्षा और विकास के उद्देश्य को केवल एक सहयोगी दृष्टिकोण के तहत पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि कुछ देश वैश्विक वाणिज्य के मूल विचार में भूमि केंद्रित क्षेत्रीय मानसिकता को लागू कर रहे हैं और अधिक से अधिक वर्चस्व और नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे वे अंतरराष्ट्रीय नियमों के समक्ष चुनौतियां पेश कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते विस्तारवादी रवैये पर वैश्विक चिंता बढ़ रही है जिसने कई देशों को चुनौती से निपटने के लिए रणनीति बनाने पर मजबूर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए