लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती प्रवाह से महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों, गोवा में सोमवार- मंगलवार को बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती प्रवाह बनने के कारण अगले कुछ दिनों में मुंबई छोड़कर तटवर्ती महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों और राज्य के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इस बारे में बताया।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है और वहां से एक चक्रवाती प्रवाह 25 मई को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है।

आईएमडी के अनुसार, इस मौसमी घटना के कारण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में सोमवार और मंगलवार को 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्से में अगले पांच दिन में तापमान दो डिग्री से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल