Cyclone Vayu: गुजरात तट पर चक्रवात ‘वायु’ के दस्तक देने की संभावना नहीं, अलर्ट अब भी जारी, 70 ट्रेनें रद्द
LIVE
By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2019 19:34 IST2019-06-13T07:22:14+5:302019-06-13T19:34:46+5:30
वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हाईअलर्ट की घोषणा के बीच एनडीआरएफ, सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Pic courtesy: @SkymetWeather
चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। बताया जा रहा है कि अब चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। हाईअलर्ट की घोषणा के बीच एनडीआरएफ, सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
तटीय क्षेत्रों से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।
LIVE
13 Jun, 19 : 05:13 PM
गुजरात तट पर चक्रवात ‘वायु’ के दस्तक देने की संभावना नहीं, अलर्ट अब भी जारी
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट पर दस्तक देने की संभावना नहीं है। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा कि स्थिति अब भी ‘‘गंभीर’’ है। गुजरात सरकार ने तटीय जिलों में निचले इलाकों और कच्चे मकानों में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं और 70 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
13 Jun, 19 : 03:35 PM
पश्चिम रेलवे ने चक्रवात 'वायु' के मद्देनजर रद्द की और नौ ट्रेनें
चक्रवात 'वायु' के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने नौ और ट्रेनें फिर रद्द की।
Western Railway: Nine more trains cancelled and another four short terminated with partial cancellation as precautionary measure in view of the #CycloneVayu. pic.twitter.com/gwVlvbmTsI
— ANI (@ANI) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 02:56 PM
पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने टेलीफोन पर की बात
गुजरात सीएम विजय रूपाणी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत कर वायु चक्रवात के हालात में के बारे में जायजा लिया है।
Gujarat CMO: PM Narendra Modi held telephonic conversation with Gujarat CM Vijay Rupani on cyclone preparedness immediately after reaching Bishkek and assured all assistance and support from Central Govt to mitigate the effects of #CycloneVayu. (File pics) pic.twitter.com/zVHnbc75k4
— ANI (@ANI) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 11:51 AM
ओमान की ओर मुड़ा चक्रवाती तूफ़ान 'वायु'
चक्रवाती तूफान 'वायु' ने अब अपनी दिशा बदली है, अब गुजरात के तट से नहीं टकराएगा। बल्कि ये पोरबंदर तट को छूकर ओमान की तरफ बढ़ सकता है।
13 Jun, 19 : 10:29 AM
लाइव ट्रैकर में देखें 'वायु' का लोकेशन
Latest track of #CycloneVayu, which clearly shows that it is not likely to hit #Gujarat. #CyclonicStormVayu#VayuinGujarat#Vayucyclone2019pic.twitter.com/22uSjIxDBT
— SkymetWeather (@SkymetWeather) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 10:06 AM
Pankaj Kumar, Additional Chief Secy, Revenue Department, Gujarat Govt:
— ANI (@ANI) June 13, 2019
Govt alertness for #CycloneVayu continues with same intensity. Persons shifted to shelter homes to stay there. People should continue to stay in safe areas. Their preparedness to continue at same level
13 Jun, 19 : 09:28 AM
गुजरात: NDRF की टीम समुद्र तट पर तैनात
गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की छह टीमें अलर्ट पर हैं। एनडीआरएफ की 30 सदस्यों की टीम के समुद्र तट पर तैनात है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वायु गुजरात से नहीं टकराएगा, लेकिन तटीय जिलों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
Gujarat: Six teams of National Disaster Response Force (NDRF) are on alert in Porbandar; #visuals of an NDRF team (of 30 members) standby at Chowpatty beach. As per latest update of IMD, #CycloneVayu won't hit Gujarat, but will have effect on coastal districts pic.twitter.com/Ux1x3u1XNO
— ANI (@ANI) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 08:51 AM
गुजरात से नहीं टकराएगा 'वायु'
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, 'इसके (चक्रवात वायु के) तट से टकराने की संभावना नहीं है। यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा। इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है। लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।' मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने बताया कि चक्रवात समुद्र में रहेगा और गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा। प्रधान ने कहा, 'इसने थोड़ा सा पश्चिम की तरफ रुख कर लिया है। यह गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा।'
Manorama Mohanty, scientist at India Meteorological Department (IMD), Ahmedabad: #CycloneVayu won't hit Gujarat. It will pass nearby from Veraval, Porbandar, Dwarka. Its effect will be seen on the coastal regions as there will be heavy wind speed and heavy rain as well pic.twitter.com/tt57jsbjWt
— ANI (@ANI) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 08:39 AM
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लोगों से की अपील
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने ट्विटर पर लिखा 'मैं सभी से अपील करता हूं कि वे सुरक्षित रहें और जरूरत की इस घड़ी में एक-दूसरे की सहायता करें। कृपया घबराएं नहीं। हमारी प्रार्थना गुजरात के लोगों के साथ है।'
#CycloneVayu : I appeal to everyone to stay safe & assist each other in this hour of need. Please stay calm and Don't panic. Our thoughts and prayers with the people of #Gujarat. pic.twitter.com/AUuccpCe7q
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 08:25 AM
'वायु' ने बदला रास्ता
चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। बताया जा रहा है कि अब चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
13 Jun, 19 : 08:06 AM
आज गुजरात तट से टकराएगा साइक्लोन वायु
मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान वायु अरब सागर के पूर्वी तट को पार कर चुका है। आज दोपहर सौराष्ट्र के तट से 135-140 किमी की रफ्तार वाली हवाएं टकराने का अनुमान है। अधिक पढ़ेंः- Cyclone Vayu: आज गुजरात तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'वायु', जानिए 10 बड़ी बातें
IMD: Very Severe Cyclonic Storm https://twitter.com/hashtag/Vayu?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Vayu over EC Arabian Sea moved NNW-wards in last 6 hours. It's 130 km Southwest of Veraval & 180 km South of Porbandar. It's likely to move NNW for some time&then NW-wards skirting Saurashtra coast with wind speed 135-145 kmph from this afternoon https://t.co/Q2PStSrV63">pic.twitter.com/Q2PStSrV63
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1138993841397125120?ref_src=twsrc%5Etfw">June 13, 2019
13 Jun, 19 : 07:48 AM
राजकोट में लोग फूड पैकेट तैयार करते हुए
Gujarat: Food packets being prepared by various groups in Rajkot, in the light of #CycloneVayu . The food packets will be dispatched to the cyclone affected areas of the state, as per the instructions by the govt officials. pic.twitter.com/c57aWFlIq5
— ANI (@ANI) June 13, 2019
13 Jun, 19 : 07:26 AM
ओडिशा ने की मदद की पेशकश
ओडिशा सरकार ने गुजरात सरकार को हर तरह की मदद की पेशकश की है. गुजरात के मुख्य सचिव जे. एन. सिंह ने ओडिशा के अपने समकक्ष ए.पी. पाधी से फोन पर बात की और युद्ध-स्तर पर चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए ओडिशा से सलाह मांगी. बहरहाल, सिंह ने कहा है कि वे स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरत हुई तो और मदद लेंगे
13 Jun, 19 : 07:26 AM
ओएनजीसी ने पश्चिमी तट के संयंत्रों को किया अलर्ट
सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने अरब सागर के ऊपर चक्रवात तैयार होने के मद्देनजर पश्चिमी तट पर स्थित अपने सभी संयंत्रों को हाई अलर्ट कर दिया है. कंपनी ने हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर भी रोक लगा दी है. कंपनी ने मुंबई और गुजरात के हाजरा में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं.
13 Jun, 19 : 07:25 AM
तटों पर 120 एंबुलेंस तैयार
गुजरात के सभी समुद्री तटों और बीच पर 120 एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं. ये 108 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. इसके अतिरिक्त 600 कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है.
13 Jun, 19 : 07:25 AM
रेल और विमान सेवाएं रद्द
सौराष्ट्र और कच्छ आने जाने वाली सभी ट्रेन और विमान सेवाएं 14 जून तक रद्द कर दी गई हैं. भावनगर, भुज, गांधीधाम, वेरावल, पोरबंदर और ओखा को जोड़ने वाली रेल सेवाएं शाम 6 बजे से रद्द हैं. अहमदाबाद में एक राहत ट्रेन को स्टैंड बाय रखा है. सौराष्ट्र के हर स्टेशन से जुड़ी इस ट्रेन से जरूरत पड़ने पर पानी टैंकर और जेसीबी को ले जाया जा सकेगा. ट्रेन में अधिकतम 8 बोगियां जोड़ी जा सकेंगी. कांडला, मुंद्रा और साबरमती की भी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. सौराष्ट्र और कच्छ के लिए एयरपोर्ट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं
13 Jun, 19 : 07:25 AM
पीएम मोदी-अमित शाह ने संभाला मोर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तूफान से जुड़ी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी कंट्रोल रूम में मोर्चा संभाल लिया है. वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर राहत व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने तूफान से प्रभावित होने वाले दस जिलों के निवासियों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग में सहयोग करें. 'वायु' के गुरुवार को किसी समय गुजरात तट से टकराने की सूचना मौसम विभाग ने दी है.