Cyclone Nisarga Update: अलीबाग में बिजली का खंभा गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2020 20:29 IST2020-06-03T07:27:32+5:302020-06-03T20:29:20+5:30

Cyclone Nisarga Live Update: महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Cyclone Nisarga, Mumbai Weather forecast Live Updates: 'निसर्ग' चक्रवात बुधवार को करीब एक बजे महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकरा गया। हालांकि तूफान के पहुंचने से पहले मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और पालघर जैसे तटीय जिले भी तूफान से प्रभावित हैं। इसके साथ ही गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, भावनगर और भरुच जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में भी तूफान का प्रभाव देखा जा रहा है। पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्ल़ॉग से जुड़े रहें।
03 Jun, 20 : 07:57 PM
महाराष्ट्र में रायगढ़ से राकांपा सांसद सुनील तटकरे ने बुधवार को तटीय इलाकों के लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि चक्रवात निसर्ग अभी मंद नहीं पड़ा है और यह शाम में तीव्र हो सकता है। तटकरे ने ट्विटर पर लोगों से चक्रवात के संबंध में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। यह तूफान रायगढ़ जिले में दिन में पहुंच चुका है। उन्होंने ट्वीट किया, " खतरा खत्म नहीं हुआ है। चक्रवात शाम के बाद तीव्र हो सकता है। इसलिए, लोगों को घरों में सुरक्षित रहना चाहिए। उन्हें किसी भी कारण से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।" उन्होंने कहा कि चक्रवात का कहर रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में देखने को मिला, जहां पेड़ गिर गए और ढांचों की छतें उड़ गईं।
03 Jun, 20 : 07:56 PM
कांग्रेस की मुंबई इकाई ने बुधवार को भयंकर चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से उत्पन्न खतरे को देखते हुए लोगों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। चक्रवात रायगढ़ में पहुंच चुका है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पार्टी ने कहा, ‘‘कांग्रेस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।’’ पार्टी ने मुंबई के प्रमुख नेताओं के फोन नंबर भी साझा किए, जिनमें महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख, मुंबई इकाई के प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ और रवि राजा समेत शहर के अन्य नेता शामिल हैं।
03 Jun, 20 : 06:14 PM
अगले 6 घंटों में ये चक्रवाती तूफान बन जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रहेगा। जब तक ये स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती तब तक मानसून आने में समय लगेगा: शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD, मुंबई
03 Jun, 20 : 06:14 PM
मुंबई: शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD ने निसर्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये गंभीर चक्रवात रायगढ़ के अलीबाग के साउथ में 12:30-2:30 बजे तक लैंडफॉल हो चुका है। मुंबई और थाणे में हम इसका पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट देख रहे हैं।
03 Jun, 20 : 05:31 PM
उपनगर सांताक्रूज में तेज हवाओं की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत का सीमेंट से बना हिस्सा , इससे लगी चाल की झोपड़ियों के ऊपर बुधवार को गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। सांताक्रूज (पूर्व) के दावरी नगर क्षेत्र में सुबह 11 बजकर करीब 30 मिनट पर यह घटना हुई और इसमें तीन झोपड़े क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान 15 वर्षीय विराज पास्ते, 43 वर्षीय संतोष पास्ते, 45 वर्षीय संजय पास्ते के रूप में हुई है। चाल में रहनेवाले एक व्यक्ति ने कहा कि वह अपने कमरे के भीतर बैठा था और उसी दौरान उसने किसी चीज के गिरने और लोगों के चीखने की आवाजें सुनी।
03 Jun, 20 : 05:29 PM
चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण महाराष्ट्र में रत्नागिरि के तट के पास फंसे हुए एक पोत से बुधवार को कम से कम दस नाविकों को बचा कर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पोत को रत्नागिरी के मिरया बंदर क्षेत्र से देखा गया और उसे तट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वार भाटे और भारी बारिश के कारण पोत मिरकवाड़ा के तट के पास चला गया था जहां से नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
03 Jun, 20 : 05:09 PM
चक्रवात ‘निसर्ग’ के बुधवार को महाराष्ट्र तट से टकराने पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से तूफान प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया। पवार ने एक बयान में कहा कि चक्रवात से सार्वजनिक और निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है और राकांपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करें। इस बीच, बारामती से राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने ट्विटर के माध्यम से आग्रह किया कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग घरों के अंदर रहें और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करें। चक्रवात ‘निसर्ग’ आज 100 से 110 और 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवाओं के साथ पास के रायगढ़ जिले में अलीबाग तट से टकराया जिसका मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में भी असर पड़ा है।
03 Jun, 20 : 03:46 PM
महाराष्ट्र में तटवर्ती जिले रायगढ़ के अलीबाग में बुधवार को तकरीबन डेढ़ हजार लोगों को बचा कर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित और मजबूत आश्रय स्थल में पहुंचा दिया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने यह जानकारी दी। चक्रवात ‘निसर्ग’ मुंबई से 95 किलोमीटर दूर स्थित अलीबाग से अपराह्न साढ़े बारह बजे टकराया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “आज सुबह तकरीबन 1500 लोगों को निकाला गया और रायगढ़ के अलीबाग में सुरक्षित मजबूत आश्रय में पहुंचाया गया।”
03 Jun, 20 : 03:38 PM
Maharashtra: Mayor of Mumbai Kishori Pednekar earlier today inspected the Girgaon beach, before heading for Versova. She says, "Our fire services, lifeguards&other disaster management teams are on standby. People living near the sea have been evacuated".#CycloneNisargapic.twitter.com/sZV0sOlXin
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 03:22 PM
#WATCH: #CycloneNisarga makes landfall along the Maharashtra coast, process will be completed during next 3 hours. Visuals from Alibaug. pic.twitter.com/n5kpRtpBdS
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 03:22 PM
#WATCH: High tides hit Dwarka Coast in Gujarat. #CycloneNisargapic.twitter.com/gTrRBN1RGZ
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 03:20 PM
एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उसके बुधवार अपराह्न दो से अपराह्न साढ़े चार बजे के बीच महाराष्ट्र के अलीबाग के पास पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक ने कहा कि बल की 43 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात के रायगढ़ जिले में अलीबाग के थोड़ा दक्षिण में किसी स्थान पर अपराह्न दो बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक पहुंचने की संभावना है।’’ प्रधान ने चक्रवात की ताजा जानकारी संबंधी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘चक्रवात उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, जिसका अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है और महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवात बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।’’ महानिदेशक ने बताया कि रत्नागिरी में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।
03 Jun, 20 : 03:19 PM
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘निसर्ग’ चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है और इस ‘‘प्रक्रिया’’ के अपराह्न चार बजे तक पूरा हो जाने का अनुमान है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी। चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’ उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण इस समय 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
03 Jun, 20 : 03:08 PM
मुंबई एयरपोर्ट बंद
निसर्ग चक्रवात के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 7 बजे तक के लिए सभी प्रकार की उड़ानों को रोका गया।
Till 19:00 hrs, no take-off or landings would take place at the airport due to #CycloneNisarga : Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, Mumbai
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 03:05 PM
110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
निसर्ग चक्रवात की वजह से करीब 110 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। हवा की तीव्रता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं रायगढ़ में एक एक बिल्डिंग के ऊपर टीन का लगा छत उड़ गया।
#WATCH Tin roof atop a building in Raigarh blown away due to strong winds as #CycloneNisarga lands along Maharashtra coast (Source: NDRF) pic.twitter.com/zTsQRNEAUH
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 01:51 PM
एनडीआरएफ की 43 टीमें तैनात
एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल एसएन प्रधान ने बताया है कि एनडीआरएफ की 43 टीमें दोनों राज्यों में तैनात की गई हैं। प्रधान ने कहा, 'एनडीआरएफ की 21 टीमें महाराष्ट्र और 16 टीमें गुजरात में हैं। करीब एक लाख लोगों को प्रभावित जगहों से निकाला जा चुका है।'
About 43 National Disaster Response Force (NDRF) teams are deployed in the two states; of which 21 are in Maharashtra. Nearly 1 lakh people have been evacuated from the cyclone spot: SN Pradhan, NDRF Director General #CycloneNisargapic.twitter.com/3P3OM9W6y7
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 01:07 PM
तटीय क्षेत्र से चक्रवात निसर्ग
महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र से चक्रवात निसर्ग टकरा चुका है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी जारी है और अगले तीन घंटे में इसके पूरा होने की उम्मीद है।
The center of the severe #Cyclone Nisarga is very close to Maharashtra coast. Landfall process started & it will be completed during next 3 hours. The northeast sector of the eye of severe cyclonic storm is entering into land: IMD pic.twitter.com/Si1IEBGkOD
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 12:18 PM
राहत और बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र में रायगढ़ की कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया है कि जिले से करीब 13,541 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
A total of 13541 people have been evacuated to safer places in the district: Nidhi Chaudhary, Raigad Collector #CycloneNisargahttps://t.co/LyTzkeQp6R
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 11:38 AM
दोपहर एक बजे के बाद तटीय क्षेत्रों में दाखिल होगा तूफान
निसर्ग चक्रवात दमन और हरिहरेश्वर के बीच महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों को दोपहर 1 से चार बजे के बीच पार करेगा। दमन के जेट्टी क्षेत्र से दृश्य..
#CycloneNisarga will cross Maharashtra coast between Harihareshwar & Daman, very close to Alibaug between 1 pm to 4 pm; visuals from Jetty area of Daman. pic.twitter.com/9Z1QOLzsD0
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 10:38 AM
निसर्ग मुंबई से 200 किलोमीटर
आईएमडी मुंबई के अनुसार निसर्ग चक्रवात अब मुंबई से 200 किलोमीटर दूर रह गया है और बेहद तीव्र हो गया है। यह रायगढ़ के अलीबाग की ओर बढ़ रहा है जहां ये तट से टकरायेगा। इसके दोपहर 1 से 3 बजे के बीच अलीगढ़ के दक्षिण से गुजरने की उम्मीद है।
#WATCH Cyclone Nisarga has become a severe cyclonic storm, it's 200km away from Mumbai. The cyclone is moving northeasterly towards Alibag in Raigad. The severe cyclonic storm is likely to cross south of Alibag between 1 pm to 3pm:IMD Mumbai,Maharashtra; Visuals from Alibag Beach pic.twitter.com/P2GfsecdNr
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 10:26 AM
गोवा के पणजी शहर में बारिश
निसर्ग चक्रवात के कारण मौसम विभाग ने गोवा के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोवा में निसर्ग का असर दिखने लगा है।
Goa: Rain lashes parts of Panaji city.
— ANI (@ANI) June 3, 2020
India Meteorological Department (IMD) has predicted light to moderate rainfall for today at most places with heavy to very heavy falls at isolated places over Goa. #CycloneNisargapic.twitter.com/gXucYckxk8
03 Jun, 20 : 08:50 AM
निसर्ग चक्रवात और खतरनाक हुआ
निसर्ग चक्रवात और खतरनाक हुआ, भारत सरकार के अनुसार पिछले कुछ घंटों में आई डायमिटर घटकर 65 किलोमीटर का हो गया है। हवाओं की रफ्तार भी 85-95 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर अब 90-100 किलोमीटर प्रतिघंटे हो गई है। इसकी रफ्तार और बढ़कर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की भी आशंका है।
#CycloneNisarga has intensified further, eye diameter has decreased to about 65 km during the past hour. Wind speed has increased from 85-95 kmph to 90-100 kmph, gusting to 110 mph: Government of India pic.twitter.com/iVyQF6xa34
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 07:58 AM
निसर्ग का रेल सेवाओं पर असर
चक्रवात निसर्ग के कारण मुंबई से आज निकलने वाली 5 ट्रेनों का समय बदला गया है। वहीं, मुंबई टर्मिनल आने वाले दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव है। एक ट्रेन को डायवर्ट किया गया है: भारतीय रेलवे
5 trains that were to depart from Mumbai Terminal have been rescheduled, while 2 trains that were scheduled to arrive at Mumbai Terminal to be suitably regulated and one train has been diverted: Indian Railways. #CycloneNisargapic.twitter.com/3on8GoX33i
— ANI (@ANI) June 3, 2020
03 Jun, 20 : 07:40 AM
मुंबई में निसर्ग की आहट
चक्रवात 'निसर्ग' खतरनाक रूप लेता जा रहा है। अरब सागर में हवा के दबाव में परिवर्तन होने के बाद बना यह तूफान आज मुंबई में कभी भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग में जमीन से टकराएगा। पूरी खबर पढ़ें
03 Jun, 20 : 07:39 AM
निसर्ग की रफ्तार बढ़ी
कुछ देर पहले के मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार निसर्ग अब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 6 घंटे से तूफान की यही रफ्तार है। अब अलीबाग से 155 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है। वहीं, मुंबई से ये अभी करीब 200 किलोमीटर दूर है।
03 Jun, 20 : 07:37 AM
बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ मुस्तैद
एनडीआरएफ की टीमों ने तड़के आज अलीबाग के कोलीवाडा से निकालकर कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
03 Jun, 20 : 07:34 AM
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों की ओर 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह देर रात 2.30 बजे अलीबाग से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में करीब 200 किलोमीटर और मुंबई से 250 किमी दूर था।
#CycloneNisarga is approaching north Maharashtra coast with a speed of 11 kmph. It is about 200 km south-southwest of Alibag and 250 km south-southwest of Mumbai at 0230 hours IST of 03-06-2020: India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/avvR9GQqBr
— ANI (@ANI) June 2, 2020
03 Jun, 20 : 07:30 AM
निसर्ग तूफान के प्रभाव को देखते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले दो दिनों तक लोगों को घरों में रहने की अपील की है।
03 Jun, 20 : 07:29 AM
अलीबाग में तट से टकराएगा चक्रवात 'निसर्ग'
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित अलीबाग में चक्रवात 'निसर्ग' के पहुंचने की आशंका से पहले ही मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई जो रात होने तक और तेज हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उप महानिदेशक (मौसम विज्ञान) केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, 'दो जून रात साढ़े दस बजे का मौसम अपडेट। मुंबई और इसके आसपास शाम से बारिश जारी। अब यह तेज हो गई है।' मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में महानगर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बारिश जबकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।