लाइव न्यूज़ :

आज ही हुआ था एशिया को पहला साइंस नोबेल दिलाने वाले सीवी रमन का निधन, जानें 21 नवंबर क्यों है इतिहास में खास

By भाषा | Updated: November 21, 2018 09:16 IST

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ। 

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर: हर तारीख की तरह 21 नवम्बर के नाम भी कुछ प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन स्वतंत्रता के बाद पहला डाक टिकट जारी हुआ था। वहीं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ। 

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1517- दिल्ली के शासक सिकंदर लोदी का निधन। सिकंदर लोदी 1489 से 1517 तक दिल्ली का शासक रहा था।लोदी वंश के दूसरे शासक सिकंदर लोदी को अपने वंश का सबसे सफल सुल्तान माना जाता है। सिकंदर लोदी शायर भी था। उसके फारसी दीवान में करीब नौ हजार शेर थे।

1872- कवि और स्वतंत्रता सैनानी केसरी सिंह बारहठ का जन्म।

1939- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुलायम सिंह यादव का जन्म। एक साधारण परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उनके बेटे अखिलेश यादव भी साल 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1941- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालाँकि कार्यकाल पूरा करने से पहले ही उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

1947- स्वतन्त्रता के बाद प्रथम भारतीय डाक टिकट साढे़ तीन आने का ‘जयहिन्द’ जारी किया गया।

1963- केरल के थुंबा श्रेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत।

1970- भारतीय भौतिक विज्ञानी सीवी रमन का निधन। सर सीवी रमन का जन्म सात नवंबर 1888 को हुआ था। उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। (फाइल फोटो)

2005-रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने।

इन प्रमुख घटनाओं के साथ ही 21 नवम्बर ‘विश्व दूरदर्शन (टेलीविजन) दिवस’ के तौर पर मनाए जाने के लिए भी पहचाना जाता है।

टॅग्स :सीवी रमनपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया