लाइव न्यूज़ :

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के नए सुरक्षा कवर को लेकर CRPF ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 19, 2019 17:28 IST

केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा को मुहैया कराए गए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा की जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा देने के मद्देनजर बल विशेष हथियारबंद वाहनों की खरीद की मंजूरी भी मांगेगा। राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को यह भी सूचित किया है कि गांधी परिवार को एडवांस्ड सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) प्रोटोकॉल भी दिया गया है।

सीआरपीएफ ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा पर नए प्रोटोकॉल के बारे में पत्र लिखा है और इस कार्य के लिए जल्द ही एक और बटालियन गठित करने की मंजूरी मांगी जाएगी। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा को मुहैया कराए गए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा की जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इन हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा देने के मद्देनजर बल विशेष हथियारबंद वाहनों की खरीद की मंजूरी भी मांगेगा। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राज्य और केंद्र शासित क्षेत्र की सरकारों को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार के निर्णय के बाद नये प्रोटोकॉल लागू हो गए हैं।

इसने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को यह भी सूचित किया है कि गांधी परिवार को एडवांस्ड सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) प्रोटोकॉल भी दिया गया है और इसकी सुरक्षा हासिल करने वाले पांच नये सदस्यों --- सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के किसी आधिकारिक या निजी दौरे पर उनके क्षेत्रों में जाने से पहले उनके खुफिया, पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी की जरूरत पड़ेगी।

सिंह दंपति की एसपीजी सुरक्षा सरकार ने अगस्त में वापस ले ली थी। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की एक विशेष टीम इन स्थानों पर कम से कम 24 घंटे पहले जाएगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर वीवीआईपी के दौरे वाले स्थानों की जांच पड़ताल करेगी और उन इलाकों को अलग-थलग करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें सभी प्रशासनिक और पुलिस सहयोग के साथ मार्ग योजना और यात्रा मैप दिए जाने की जरूरत होगी। सीआरपीएफ अब वही करेगी जो एसपीजी करती थी।’’

अधिकारियों ने बताया कि इन ‘येलो बुक’ प्रक्रिया के बारे में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है और इस कार्य को अंजाम देने के लिए देश में सीआरपीएफ के सभी 28 वीवीआईपी सुरक्षा आधार शिविरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सीआरपीएफ को गांधी परिवार और सिंह दंपति के लिए एसपीजी के बुलेट प्रूफ वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है।

वहीं, बल नये हथियारबंद वाहनों की खरीद के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति हासिल करेगा क्योंकि इसके सुरक्षा कवर में गृह मंत्री अमित शाह सहित ‘‘उच्च खतरा’’ वाले वीवीआईपी शामिल हैं। तीन लाख कर्मियों वाले सीआरपीएफ के सुरक्षा दायरे में वर्तमान में 57 वीवीआईपी शामिल हैं। इसने सीआरपीएफ की वीवीआईपी सुरक्षा के लिए एक-दो और बटालियन (करीब एक हजार से दो हजार अधिक कर्मियों) की मांग करने का निर्णय किया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीमनमोहन सिंहसीआरपीएफअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया