लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में CRPF बंकर पर आतंकियों ने पेट्रोल बम से हमला किया, कोई नुकसान नहीं

By भाषा | Updated: January 20, 2020 18:57 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह बम सोमवार की शाम पुलवामा के नेवा में सीआरपीएफ के बंकर की तरफ फेंका गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।इनमें पुलिस का एक भगोड़ा और शीर्ष दर्जे का एक आतंकी कमांडर शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शरारती तत्वों ने सुरक्षा बलों पर सोमवार को पेट्रोल बम फेंक दिया लेकिन इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह बम सोमवार की शाम पुलवामा के नेवा में सीआरपीएफ के बंकर की तरफ फेंका गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें पुलिस का एक भगोड़ा और शीर्ष दर्जे का एक आतंकी कमांडर शामिल थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आंतकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया,‘‘मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।’’

उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है। वह विशेष पुलिस अधिकारी था जो 2018 में बल छोड़कर वाची के तत्कालीन विधायक एजाज अहमद मीर के आधिकारिक आवास से सात एके रायफल और एक पिस्तौल लेकर फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि शेष दो आतंकवादियों की पहचान वसीम वानी और जहांगीर के तौर पर की गयी है। तीनों आतंकियों के मारे जाने को बड़ी सफलता करार देते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन दक्षिण कश्मीर में खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस बल ने 2020 में सफल शुरुआत की है।

सिंह ने कहा कि निलंबित किये जा चुके पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों द्वारा दिये गये सुरागों के आधार पर सुरक्षा बलों ने गतिविधियां तेज कर दीं और यह अभियान सफल रहा। डीजीपी ने कहा कि वानी हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष दर्जे के कमांडरों में शामिल था।

वह चार नागरिकों और चार पुलिसकर्मियों की हत्या समेत 19 मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा, ‘‘आदिल भी सितंबर 2018 में पुलिस बल से भाग जाने के बाद इनमें से कुछ हत्याओं में शामिल था।’’ सिंह ने कहा कि आतंकियों के इस समूह के खात्मे से शोपियां के लोगों के दिमाग से डर निकलेगा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानअमित शाहसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह