लाइव न्यूज़ :

वीडियो: प्रदर्शन पर पहुंची सीपीआईएम नेता वृंदा करात को पहलवानों ने मंच से उतारा, कहा- मैडम ये खिलाड़ियों का धरना है

By रुस्तम राणा | Updated: January 19, 2023 14:21 IST

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की। उन्होंने कहा, आपसे अनुरोध है, आप मंच के सामने बैठिए, माइक किसी को नहीं मिलेगा। मैडम आपसे अनुरोध है, प्लीज आप मंच से नीचे आ जाइए।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग पूनिया ने CPI(M) लीडर वृंदा करात से हाथ जोड़कर मंच से उतरने की विनती कीउन्होंने कहा, आपसे अनुरोध है, आप मंच के सामने बैठिए, माइक किसी को नहीं मिलेगामंच का संचालन कर भारतीय पहलवान ने कहा, मैडम ये पहलवानों का धरना है

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ पहलवानों के धरना प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंची वाम दल सीपीआईएम की नेता वृंदा करात को मंच से उतार दिया गया। मंच का संचालन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, मैडम ये पहलवानों का धरना है। इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाए। आप नीचे आ जाइए। 

इस दौरान पहलवान उनसे मंच से नीचे उतरने का आग्रह करते हुए नजर आए। बजरंग पूनिया ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की। उन्होंने कहा, आपसे अनुरोध है, आप मंच के सामने बैठिए, माइक किसी को नहीं मिलेगा। मैडम आपसे अनुरोध है, प्लीज आप मंच से नीचे आ जाइए। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ रेसलर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध का गुरुवार को दूसरा दिन है। गुरुवार बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। वहीं पहलवानों को राजनीतिक शख्सियतों का भी साथ मिला है। कांग्रेस विधायक और पूर्व स्वर्ण पदक विजेता ट्रैक एंड फील्ड एथलीट डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा, मैं पीएम मोदी से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित करें कि हमारे पहलवानों को न्याय मिले। मैं अपने एथलीटों के साथ खड़ी रहूंगी।

भारतीय पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। साथ ही महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। पहलवानों ने आरोप लगाया कि कुश्ती महासंघ नए नए नियम बनाकर खिलाड़ियों का उत्पीड़न करता है।

टॅग्स :बजरंग पूनियासीपीआईएमWFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए