लाइव न्यूज़ :

CPM ने रामलीला मैदान में PM मोदी के दिए भाषण को बताया झूठ का पुलिंदा, कहा-CAA-NRC पर दिए गलत फैक्ट

By भाषा | Updated: December 23, 2019 17:59 IST

माकपा ने दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलनों की तीव्रता से ‘व्यथित’ होकर प्रधानमंत्री ने यह कहा कि सीएए और एनआरसी का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है और ना ही एनआरसी पर अभी कोई फैसला हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी के भाषण की माकपा ने आलोचना करते हुये इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया हैअमित शाह ने संसद के शाीतकालीन सत्र में कहा था कि सीएए के बाद एनआरसी पूरे देश में लागू किया जायेगा।

दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में रविवार को एक जनसभा में दिए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की माकपा ने आलोचना करते हुये इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। माकपा द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि मोदी ने अपने भाषण में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सहित अन्य मुद्दों पर गलत तथ्यों का जिक्र किया है।

माकपा ने दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलनों की तीव्रता से ‘व्यथित’ होकर प्रधानमंत्री ने यह कहा कि सीएए और एनआरसी का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है और ना ही एनआरसी पर अभी कोई फैसला हुआ है।

पार्टी ने कहा कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के शाीतकालीन सत्र में कहा था कि सीएए के बाद एनआरसी पूरे देश में लागू किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मोदी ने रैली को संबोधित करते हुये कहा था कि देशव्यापी स्तर पर एनआरसी लागू करने के बारे में अभी सरकार में किसी भी स्तर पर चर्चा तक नहीं हुयी है।

इसके मद्देनजर मोदी ने मुस्लिम समुदाय को आश्वस्त करते हुये कहा कि नये कानून (सीएए) से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। माकपा ने कहा, ‘‘सीएए और एनसीआर के खिलाफ देश भर में जनता के तीखे विरोध और लगभग दस राज्यों में एनआरसी लागू नहीं करने की उक्त राज्यों के मुख्यमंत्रियों की घोषणा से परेशान होकर प्रधानमंत्री मोदी ने रैली एकसाथ कई झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।’’

पार्टी ने कहा कि भाजपा ने 2019 के आम चुनाव में अपने चुनावी घोषणापत्र में एनआरसी को पूरे देश में लागू करने का वादा किया था। भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि एनआरसी सरकार के एजेंडे में नहीं है, वहीं गृह मंत्री और भाजपा के अन्य नेता संसद और संसद के बाहर एनआरसी को लागू करने की बात कर रहे हैं। राजा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी का कहना सही है तो क्या यह मान लिया जाये कि सरकार एनआरसी पर आगे कोई काम नहीं करेगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनसीपीआईएमनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां