लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2020 16:28 IST

71 वर्षीय गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग प्रोटोकॉल का अनुसरण करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देसड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरुण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में अपने संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजादकोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक-वास में कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी।

71 वर्षीय आजाद ने कहा, ‘जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग प्रोटोकॉल का अनुसरण करें।’’ राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने आजाद के कोरोना संक्रमित होने पर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

आजाद से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, पीएल पुनिया, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने ट्वीट किया, ‘‘ रायपुर से दिल्ली पहुंचने पर कोरोना की जांच में पत्नी व मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि हम दोनों को कोई भी लक्षण नहीं है, हमने खुद को पृथक-वास में कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी में शारीरिक दूरी ही सबसे सही उपचार है, जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें ।’’ पुनिया से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और वर्तमान में मृत्यु दर 1.52% है। राष्ट्रीय रिकवरी रेट अब बढ़कर 87.56% हो गया है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है